यह मेरा काम नहीं… तीनों फॉर्मेट में अलग अलग कोच रखने के पक्ष में है कपिल देव

यह मेरा काम नहीं… तीनों फॉर्मेट में अलग अलग कोच रखने के पक्ष में है कपिल देव


Last Updated:

Kapil dev statement on three coaches: कपिल देव का कहना है कि तीनों फॉर्मेट में तीन अलग अलग कोच रखने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यह मेरा काम नहीं है. इसे बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट पर छोड़ देना चाहिए.

कपिल देव ने कहा है कि इसपर फैसला बीसीसीआई को करना है.

नई दिल्ली. विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने शनिवार को कहा कि उन्हें टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट के लिए अलग-अलग कोच रखने के विचार पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे फैसले पूरी तरह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और टीम के विचारकों पर छोड़ दिए जाने चाहिए. पिछले कुछ समय से भारत में भी तीन कोच रखने की बात लोग कर रहे हैं. इस समय भारतीय टीम को गौतम गंभीर कोचिंग दे रहे हैं. गंभीर के मार्गदर्शन में टीम इंडिया का लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भारत पिछड़ रहा है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट और लिमिटेड ओवर के लिए अलग अलग कोच रखे गए हैं.

कपिल देव (Kapil Dev) ने पीटीआई वीडियो से एक विशेष बातचीत में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस तरह का जवाब देना मेरे लिए उचित है. जो लोग वहां बैठकर टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट के लिए ये नियम बना रहे हैं, वह उनका काम है।हम जैसे लोगों के लिए बयान देना बहुत आसान है और मुझे ऐसा करना पसंद नहीं है.’ कपिल ने कहा कि कोचिंग व्यवस्था का ढांचा पूरी तरह से परिणामों और टीम की जरूरतों पर आधारित होना चाहिए.

कपिल देव ने कहा है कि इसपर फैसला बीसीसीआई को करना है.

बकौल कपिल देव, ‘अगर तीन कोचों की जरूरत है, तो उन्हें रखिए। अगर दो कोचों की जरूरत है, तो उन्हें रखिए. अगर एक कोच ही काफी है, तो यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है. जिम्मेदारी क्रिकेट बोर्ड और चयनकर्ताओं की है. उन्हें तय करना चाहिए कि टेस्ट क्रिकेट, वनडे या टी20 के लिए सबसे अच्छा क्या है.’ हालिया सीरीज हार के बाद भारत फिलहाल टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान से बाहर है, जिससे राष्ट्रीय टीम में संरचनात्मक बदलावों को लेकर बहस छिड़ गई है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

यह मेरा काम नहीं… तीनों फॉर्मेट में अलग अलग कोच रखने के पक्ष में है कपिल देव



Source link