सरेआम बेईमानी से पाकिस्तान ने किया उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया की हार, कैमरन ग्रीन ने खो दिया आपा

सरेआम बेईमानी से पाकिस्तान ने किया उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया की हार, कैमरन ग्रीन ने खो दिया आपा


PAK vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान दौरे पर टी20 सीरीज खेल रही है. पहले मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी और दूसरे मुकाबले में भी उलटफेर कर दिया. लेकिन पाकिस्तान की तरफ से सरेआम बेईमानी देखने को मिली जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आपा भी खो दिया. पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन पर बखेड़ा खड़ा हो चुका है. पाकिस्तान ने मुकाबले में 90 रन से ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दे दी. 

पाकिस्तान ने जीता था टॉस

पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर मुकाबले में गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टीम के ओपनर्स बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन कप्तान सैम अयूब ने मोर्चा संभालते हुए 40 गेंद में 76 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के जबकि 8 चौके जमाए. मिडिल ऑर्डर में उस्मान खान ने भी मैच में जान डाली और 36 गेंद में 53 रन ठोक टीम के स्कोर को 198 तक पहुंचा दिया. जवाबी कार्यवाही में ऑस्ट्रेलिया लड़खड़ाती नजर आई. 

Add Zee News as a Preferred Source


कैमरन ग्रीन ने खोया आपा

ऑस्ट्रेलिया की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आ रही थी. कैमरन ग्रीन ने खूंटा गाड़ा लेकिन उस्मान तारिक के अजीब बॉलिंग एक्शन पर अपना विकेट गंवा बैठे. उन्होंने अपने विकेट के बाद आपा भी खो दिया. बाउंड्री लाइन के पास कैमरन ग्रीन गुस्से में बॉलर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन की नकल करते दिखे. ग्रीन 35 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. मैथ्यू शॉर्ट ने भी 27 रन की पारी खेली. कप्तान मार्श ने अपना विकेट 18 के स्कोर पर गंवा दिया. पूरी टीम 108 के स्कोर पर सिमट गई. 

ये भी पढे़ं.. जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया, तिलक वर्मा कब जुड़ेंगे साथ? आ गया बड़ा अपडेट

बॉलिंग एक्शन पर होगा सवाल

उस्मान तारिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्क्वॉड का हिस्सा हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले उस्मान तारिक का एक्शन सवालों के घेरे में आ चुका है. तारिक ने इस मुकाबले में 2 विकेट हासिल किए. शादाब खान और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट झटके. 1-1 विकेट मोहम्मद नवाज और सैम अयूब के खाते भी आया. पाकिस्तान ने टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. 





Source link