खरगोन में 1 से 4 फरवरी तक अखिल भारतीय नवग्रह हॉकी ट्रॉफी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। देवी अहिल्या उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर होने वाली इस स्पर्धा में देश के 6 राज्यों की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इसका उद्घाटन रविवार सुबह 11 बजे होगा। स्पर्धा अध्यक्ष मनोज रघुवंशी ने बताया कि प्रत्येक मुकाबला 60 मिनट का होगा, जिसमें 15-15 मिनट के चार हाफ खेले जाएंगे। स्पर्धा के प्रचार प्रभारी वीरेंद्र जोशी के अनुसार, उद्घाटन खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार और जिला हॉकी संघ अध्यक्ष विपिन गौर करेंगे। इस अखिल भारतीय नवग्रह हॉकी टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों से टीमें शामिल हो रही हैं। इनमें सोनीपत-11 (हरियाणा), केरल-11, ऑरेंज सिटी नागपुर, एसडी हॉकी एकेडमी हिसार (हरियाणा), गुजरात हॉकी एकेडमी (गुजरात), भीलवाड़ा हॉकी एकेडमी (राजस्थान), मिलक हॉकी रामपुर (उत्तर प्रदेश) और अमरावती-11 (महाराष्ट्र) प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, डीएचए खरगोन, डीएचए देवास, डीएचए उज्जैन, डीएचए नरसिंहपुर, ताहिर हॉकी सेंटर इंदौर और युवा हॉकी क्लब खरगोन की टीमें भी स्पर्धा में भाग लेंगी। मेजबान टीमें खरगोन पहुंच रही हैं।
Source link