IND vs NZ: संजू सैमसन ड्रॉप या इन? कप्तान सूर्या ने की रोहित वाली हरकत, फैंस की अटक गईं सांसें

IND vs NZ: संजू सैमसन ड्रॉप या इन? कप्तान सूर्या ने की रोहित वाली हरकत, फैंस की अटक गईं सांसें


IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरवनंतपुरम में खेला जा रहा है. भारत 4-1 से आगे है लेकिन सबसे बड़ी टेंशन संजू सैमसन की फॉर्म बनी हुई है. चारों टी20 मुकाबलों में सैमसन का बल्ला नहीं चला. आखिरी मैच में उनके स्पॉट पर खतरा मंडरा रहा था और टॉस पर कप्तान सूर्या ने भी फैंस की धड़कनें बढ़ा दी. दरअसल, टीम इंडिया 3 बदलाव के साथ मैदान में उतरी, सूर्या ने दो बदलाव बता दिए लेकिन फिर रोहित वाली हरकत कर दी. 

रोहित शर्मा वाला अंदाज

सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टॉस के दौरान अक्सर कॉम्बिनेशन भूल जाते थे, इस मैच में सूर्यकुमार यादव का भी यही हाल नजर आया. स्काई ने दो कॉम्बिनेशन बताए जिसमें उन्होंने अक्षर पटेल और ईशान किशन की प्लेइंग-XI में एंट्री बताई लेकिन तीसरा भूल गए. जिसके चलते फैंस की धड़कनें संजू सैमसन को लेकर तेज हो गईं. 

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

सूर्या ने टॉस के दौरान कहा, ‘हम पहले बैटिंग करेंगे. हम कल रात यहीं थे, काफी ओस थी. इसलिए हम अपने बॉलर्स को टेस्ट करना चाहते हैं कि क्या हम टोटल को डिफेंड करने में अच्छे हैं. यह एक अच्छी विकेट है. हमने कल रात एक अच्छा सेशन किया था और क्यूरेटर ने कहा कि यह अगले 40 ओवर तक सही खेलेगी. अक्षर वापस आ रहा है, ईशान वापस आ रहा है और एक और.’ 

ये भी पढ़ें.. 3 हसीनाओं संग इश्क लड़ाएंगे युजवेंद्र चहल? VIRAL फोटो पर किया ऐसा कमेंट, मची खलबली

सूर्या ने कन्फ्यूजन किया दूर

स्काई को तीसरा वरुण चक्रवर्ती नहीं याद आए लेकिन उन्होंने संजू सैमसन वाली चिंता दूर कर दी. उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा, ‘चिंता मत करो तिरुवनंतपुरम, संजू सैमसन आज रात खेल रहा है. तिलक कुछ प्रैक्टिस गेम खेलने के लिए थोड़ा समय ले रहा है. वह हमारे लिए एक अच्छा खिलाड़ी रहा है. जब वह वापस आएगा, तो यह एक सॉलिड टीम होगी. लेकिन हाँ, हम सच में उसका इंतजार कर रहे हैं. हमने लगभग सभी डिपार्टमेंट कवर कर लिए हैं, बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग. लेकिन हाँ, हर बार जब आप कुछ करते हैं, तो आप उससे कुछ सीखने की कोशिश करते हैं और फिर उसे अगले गेम में ले जाते हैं.’





Source link