Last Updated:
Silver Price Crash News: चांदी की कीमतों में आई अचानक बड़ी गिरावट ने सराफा बाजार में हड़कंप मचा दिया है. एक ही दिन में 60 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. शादी-ब्याह के सीजन में चांदी के दाम टूटने से ग्राहक और व्यापारी दोनों असमंजस में नजर आए. इंदौर सराफा बाजार में सुबह से ही अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और पुराने निवेशकों को झटका लगा. जानिए चांदी के ताजा भाव, बाजार की स्थिति और निवेशकों के लिए आगे क्या है सही रणनीति.
Silver Price Today: पिछले कई हफ्तों से लगातार ऊंचाई छू रही चांदी ने शुक्रवार को ऐसा झटका दिया कि निवेशक ही नहीं, आम खरीदार भी सन्न रह गए. जो चांदी कुछ दिन पहले तक रिकॉर्ड भाव पर बिक रही थी, वह एक ही झटके में टूट गई. बाजार खुलते ही चांदी के दामों में करीब 60 हजार रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, ऐसे में इस गिरावट ने बाजार का पूरा माहौल ही बदल दिया.
सराफा बाजार में हड़कंप, व्यापारी भी परेशान
इंदौर के सराफा बाजार में शुक्रवार सुबह से ही अफरा-तफरी का माहौल रहा. कल तक जो चांदी 4 लाख 10 हजार रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, वह सुबह खुलते ही सीधे 3 लाख रुपये पर आ गई. यह गिरावट इतनी अचानक थी कि कई व्यापारियों को भी समझ नहीं आया कि क्या करें. दोपहर तक थोड़ी रिकवरी जरूर हुई और भाव करीब 3 लाख 30 हजार तक पहुंचे, लेकिन नुकसान तब तक हो चुका था.
पुरानी चांदी बेचने आए ग्राहक हुए हैरान
गोविंद प्रसाद राठौड़ अपनी पुरानी चांदी बेचने सराफा बाजार पहुंचे थे. उन्हें अंदाजा नहीं था कि बाजार में ऐसा भूचाल आ चुका है. जब उन्होंने व्यापारियों से भाव पूछा तो उनके होश उड़ गए. शुरुआत में कोई भी व्यापारी उनकी चांदी 3 लाख रुपये में भी खरीदने को तैयार नहीं था. कई दुकानों के चक्कर काटने के बाद बड़ी मुश्किल से 28 लाख 80 हजार रुपये का भाव मिल पाया.
निवेशकों के चेहरे उतरे, खरीदारों को राहत
युवा निवेशक सिमरन ठाकुर बताती हैं कि उन्होंने हाल ही में अपनी शादी के लिए सोना-चांदी खरीदी थी, इसलिए इस गिरावट से बच गईं. लेकिन उनका कहना है कि जो लोग सिर्फ बाजार देखकर जल्दबाजी में निवेश कर रहे हैं, उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. उनका मानना है कि थोड़ा-थोड़ा करके लंबे समय के लिए निवेश करना ज्यादा सुरक्षित है. आज जिन लोगों ने पिछले दो-तीन दिन में चांदी खरीदी थी, उनके चेहरे पर साफ निराशा दिखी. वहीं, जो ग्राहक जरूरत के लिए चांदी लेने आए थे, उन्हें गिरते दाम देखकर थोड़ी राहत जरूर मिली.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें