U19 World Cup 2026: IND vs PAK मैच से ठीक पहले टूट गई इस खिलाड़ी की नाक…अब नहीं खेल पाएगा एक भी मैच

U19 World Cup 2026: IND vs PAK मैच से ठीक पहले टूट गई इस खिलाड़ी की नाक…अब नहीं खेल पाएगा एक भी मैच


U19 World Cup 2026: इन दिनों नामीबिया और जिम्बाब्वे में अंडर 19 विश्व कप 2026 का रोमांच चरम पर है. सुपर सिक्स के मैच चल रहे हैं. 1 फरवरी को भारत-पाकिस्तान की टीमों के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाना है. यह मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होगा, लेकिन इससे ठीक पहले एक खिलाड़ी की नाक टूट गई है. अब वो इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाएगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. अब वो सेमीफाइनल के लिहाज से अहम माने जा रहे भारत के खिलाफ मुकाबले में भी नहीं खेल पाएगा.

जो खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हुआ है, वो कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शायान हैं. भारत के खिलाफ होने वाले अहम मैच से ठीक पहले इस खिलाड़ी का बाहर हो जाना पाकिस्तान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, हालांकि पाकिस्तान के पास पहले से ही टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है, जो शानदार बैटिंग के साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा सकता है.

18 साल के मोहम्मद शायान को प्रैक्टिस के दौरान नाक में चोट लगी. बताया गया है कि एक पेस की गेंद उनकी नाक पर जा लगी. ये हादसा तब हुआ जब वो विकेटकीपिंग की तैयारी कर रहे थे. घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां हुए स्कैन से नाक में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है. इस घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि शायान अब टूर्नामेंट के बचे हुए मैच नहीं खेलेंगे और उनकी जगह कोई नया खिलाड़ी टीम में जल्द शामिल किया जाएगा.

 सिर्फ 2 मैच खेल पाए शायान

अंडर 19 टी20 विश्व कप 2026 में शायान को सिर्फ 2 मैच खेलने मिले हैं. पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 7 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी बैटिंग नहीं आई थी. चूंकि अब वो बाहर हो चुके हैं, इसलिए उनकी जगह हमजा जहूर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम 

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था. इन दिनों सुपर सिक्स के मैच चल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह कंफर्म कर चुकी है, जबकि बाकी 3 स्लॉट के लिए 6 टीमों के बीच जंग है, जिनमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 5th T20I: ‘बोझ’ बन चुके इस खिलाड़ी के पास आखिरी मौका, अगर फ्लॉप हुआ तो पूरे विश्व कप में बेंच करेगा गर्म!





Source link