आगर मालवा जिले में शनिवार को मावठे की बारिश के बाद रविवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन कुछ देर बाद आसमान में फिर बादल छा गए। बारिश के कारण अब हल्की सर्द हवाओं का असर बढ़ गया है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान में उतार-चढ़ाव से मौसम में मिलाजुला असर है शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जिले का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान लगभग 22 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम में हो रहे इन लगातार बदलावों के कारण लोगों को दिनभर ठंड और गर्मी का मिलाजुला असर महसूस हो रहा है। जिले में कोहरे का असर न के बराबर रहा, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही। वाहन चालकों को किसी विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। आगामी दिनों में फिर से बारिश या ओलावृष्टि की संभावना मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए लोग सतर्कता बरत रहे हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहन रहे हैं और अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आगामी दिनों में फिर से बारिश या ओलावृष्टि होती है, तो तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे ठंड बढ़ने की आशंका है और लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Source link