उज्जैन में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश: वल्लभनगर के पास मैदान में हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी – Ujjain News

उज्जैन में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश:  वल्लभनगर के पास मैदान में हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी – Ujjain News




उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वल्लभनगर के पास एक खाली मैदान में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक अर्ध नग्न अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है, ताकि इसे आत्महत्या का मामला दिखाया जा सके। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मौके से सबूत जुटाकर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link