एसपी साहब का शक्ति प्रदर्शन, नेताओं जैसा रोड शो: सीएम के साथ फोटो की होड़; लेडी अफसर ने पूछे गांधी जी के विचार तो भड़के कांग्रेसी – Madhya Pradesh News

एसपी साहब का शक्ति प्रदर्शन, नेताओं जैसा रोड शो:  सीएम के साथ फोटो की होड़; लेडी अफसर ने पूछे गांधी जी के विचार तो भड़के कांग्रेसी – Madhya Pradesh News


मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।

.

राजनीतिक पारी की तैयारी में एसपी साहब बड़वानी के एसपी जगदीश डावर के रिटायरमेंट पर ऐसा जुलूस निकाला गया, मानो किसी बड़े नेता का रोड शो हो। शहरभर में बैनर-पोस्टर लगाए गए और जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

एसपी साहब खुली जीप में सवार नजर आए। आगे-आगे डीजे पर गाने बज रहे थे, जिनकी धुन पर लोग थिरकते हुए साथ चल रहे थे।

अब चर्चा यह है कि रिटायर्ड एसपी जगदीश डावर राजनीति में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वे बड़वानी जिले के ही निवासी हैं और उनके परिवार के सदस्य पहले से राजनीति से जुड़े हुए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भी जल्द राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं।

हालांकि जुलूस को लेकर एसपी साहब का कहना है कि यह उनके प्रति जनता के प्यार का इजहार मात्र है।

बड़वानी में एसपी के रिटायरमेंट पर किसी नेता की तरह उनका रोड शो हुआ।

कांग्रेस नेताओं की सीएमओ मैडम से बहस नर्मदापुरम में गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर नगर पालिका की सीएमओ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तकरार देखने को मिली। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, कांग्रेस नेता गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे थे। वहां गंदगी देख उन्होंने नगर पालिका की सीएमओ को बुलाकर शिकायत की। इस पर सीएमओ ने कहा कि यह काम मिस हो गया। इससे कांग्रेस नेता नाराज हो गए।

इतना ही नहीं, सीएमओ ने उल्टा कांग्रेस नेताओं से पूछ लिया कि गांधी जी के विचार क्या थे। यह सुनते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सीएमओ वहां से चली गईं।

फिलहाल यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

नर्मदापुरम में नपा सीएमओ और कांग्रेस नेताओं के बीच बहस हो गई।

नर्मदापुरम में नपा सीएमओ और कांग्रेस नेताओं के बीच बहस हो गई।

मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जब रीवा के गुढ़ पहुंचे, तो मंच पर उनके स्वागत और उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर नेताओं में होड़ मच गई। कई नेता मुख्यमंत्री के चरण छूते नजर आए। एक नेता ने तो इस अंदाज में पैर छुए कि मुख्यमंत्री का कुर्ता तक ऊपर हो गया।

मुख्यमंत्री का स्वागत एक विशाल माला से किया गया। इस दौरान हर कोई उस माला के भीतर नजर आने को उत्साहित दिखा। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने भी बड़ी माला में अपनी जगह बना ली।

खरी बात यह है कि हर कोई मुख्यमंत्री के साथ दिखना चाहता था, ताकि राजनीति में उसका जलवा बरकरार रह सके।

रीवा के गुढ़ में सीएम के स्वागत और उनके साथ फोटो खिंचाने की होड़ लग गई।

रीवा के गुढ़ में सीएम के स्वागत और उनके साथ फोटो खिंचाने की होड़ लग गई।

भजनों पर झूमे विधायक जयवर्धन सिंह दिग्विजय सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह कथा के दौरान भजनों पर जमकर थिरकते नजर आए। इस कार्यक्रम के वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए हैं। जयवर्धन सिंह ने बैठकर कथा भी सुनी और मौजूद लोगों से संवाद भी किया।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह एक कथा के दौरान भजन पर जमकर थिरके।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह एक कथा के दौरान भजन पर जमकर थिरके।

इनपुट सहयोग – सचिन राठौर (बड़वानी), धर्मेंद्र दीवान (नर्मदापुरम), अभिलाष मिश्रा (रीवा), आशीष रघुवंशी (गुना)

ये भी पढ़ें – कांग्रेस विधायक ने लिया सीएम मोहन यादव से आशीर्वाद: क्रिकेट मैदान पर कैलाश और सज्जन की जुगलबंदी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। यह वीडियो सामने आते ही कयासबाजियों का दौर शुरू हो गया। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। अपने-अपने हिसाब से इसके मायने निकालने लगे। फिर विधायक को सफाई देनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें



Source link