Last Updated:
Flyover At IT Park: भंवरकुआं-तेजाजी नगर और रिंग रोड पर लगने वाले भारी जाम से लोगों को जून तक राहत मिल सकती है. आईटी पार्क चौराहे पर बन रहा इंदौर का पहला सिक्स लेन फ्लाईओवर जून तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे ट्रैफिक सुगम होगा और यात्रा समय काफी कम हो जाएगा.
Flyover At IT Park: अगर आप भंवरकुआं से तेजाजी नगर की ओर जाते हैं या रिंग रोड पर सफर करते हैं तो हो सकता है आप यहां शाम के वक्त जाने से बचते हों, क्योंकि रोजाना आपकी ही तरह हजारों लोगों को यहां लंबे जाम का सामना करना पड़ता है, लेकिन जून तक इससे राहत मिलने की उम्मीद है. क्योंकि कि IT पार्क पर बन रहा शहर का पहला सिक्स लैन फ्लाईओवर है जून तक तैयार हो जाएगा.
निर्माण गति में धीमी क्यों आई
3 साल पहले बने शहर के मास्टर प्लान में आईटी पार्क पर फ्लाईओवर प्रस्तावित था जो 2025 में ही बनकर तैयार हो जाना था. लेकिन जमीन अधिग्रहण की रुकावटों और बिजली की लाइनों की शिफ्टिंग के चलते काम रुक गया और ट्रैफिक की वजह से भी निर्माण धीमी गति से चलता रहा. लेकिन अब कलेक्टर शिवम वर्मा के निरीक्षण के बाद फ्लावर के निर्माण में तेजी आई है. फ्लाईओवर के सभी पिलर्स खड़े कर दिए गए हैं अब केवल स्लिप डालने की देर है. उम्मीद की जा रही है कि जून तक यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा.
सिक्स लाइन फ्लाईओवर
IT पार्क चौराहे पर बन रहा है और यह फ्लाईओवर इंदौर का एकमात्र सिक्स लाइन फ्लाईओवर होगा. जिसकी कीमत तकरीबन 63.33 करोड़ रुपए है. इसे MPRDC बना रहा है जो शहर के चार निर्माणाधीन फ्लाईओवर में से एक होगा. रिंग रोड होने की वजह से रोजाना शाम को यहां घंटों जाम लगता है. इसी चौराहे से ट्रैफिक AB रोड, खंडवा नाका, तेजाजी नगर तक डाइवर्ट होता है. बुरहानपुर और महाराष्ट्र जाने वाली गाड़ियां भी यहीं से क्रॉस होती है. इसके बन जाने से राऊ से खजराना और कनाडिया की ओर जाने वाला ट्रैफिक बिना रुके निकल पाएगा. वहीं, क्रिस्टल आईटी पार्क में काम करने वाले हजारों युवाओं को ऑफिस आने-जाने में आसानी होगी जबकि फ्लाईओवर सीधे तौर पर भंवरकुआं, तीन इमली और तेजाजी नगर मार्ग को आपस में जोड़ देगा. फ्लाईओवर चालू होने के बाद महज 30 सेकंड में इसे पार किया जा सकेगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें