बजट पर बोले MP BJP के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल- सबको कुछ न कुछ मिला

बजट पर बोले MP BJP के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल- सबको कुछ न कुछ मिला

homevideos

बजट पर बोले MP BJP के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल- सबको कुछ न कुछ मिला

X

बजट पर बोले MP BJP के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल- सबको कुछ न कुछ मिला

arw img

रिपोर्ट- रिशू कुमार नायडू. भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल में पूरा बजट सुना. उन्होंने न्यूज 18 से खास बातचीत में कहा कि यह बजट पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास और विश्वास का बजट है. इस बजट में हर वर्ग को कुछ न कुछ देने का काम किया है. भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो, इसको लेकर इस बजट में काम किया गया है. यह अर्थव्यवस्था को शक्ति देने वाला बजट है. मिडिल क्लास के लिए चाहें इनकम टैक्स की बात करें, पेनाल्टी में राहत की बात करें, चाहें टूरिज्म की बात करें, हर क्षेत्र में लंबी फेहरिस्त है, जो इस बजट में सरकार ने करने का प्रयास किया है. वह समझते हैं कि यह बजट आने वाले समय में देश का रोडमैप बताने वाला बजट है. बजट में मध्य प्रदेश को क्या मिला, सवाल पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को वो हर चीज चाहें रेलवे की बात करें, रोड नेटवर्क की बात करें, टूरिज्म सेक्टर की बात करें, बाकी योजनाओं की बात करें, मध्य प्रदेश को तो हर वो सौगात मिली है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

Source link