रायसेन में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ रविवार को हो गया। महोत्सव के पहले दिन क्रिकेट और कबड्डी के कुल 20 नॉकआउट और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। सभी फाइनल मुकाबले सोमवार, 2 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान ने किया। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन में महिला और पुरुष वर्ग की कुल 28 टीमें भाग ले रही हैं। दो तस्वीरों में देखिए सांसद खेल महोत्सव… क्रिकेट के चार मुकाबले होंगे पुरुष क्रिकेट मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू हुए, जिसमें चार नॉकआउट मैच खेले जा रहे हैं। इन मुकाबलों की विजेता चार टीमों के बीच दोपहर 3 बजे पहला और शाम 4:30 बजे दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पुरुष क्रिकेट का फाइनल 2 फरवरी को दोपहर 2 बजे होगा। महिला क्रिकेट में चार टीमों के बीच मुकाबले रविवार दोपहर 1 बजे शुरू होंगे, जबकि शेष मुकाबले 2 फरवरी को सुबह 10 बजे खेले जाएंगे। टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए बाउंड्री 45 मीटर निर्धारित की गई है। कबड्डी के मुकाबले पवेलियन के पास बने टेनिस कोर्ट में आयोजित किए जा रहे हैं। पुरुष कबड्डी में आठ टीमों के बीच मुकाबला पुरुष कबड्डी में आठ टीमों के बीच सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चार नॉकआउट मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे और 2:15 बजे से सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। पुरुष कबड्डी का फाइनल 2 फरवरी को दोपहर 2 बजे होगा। महिला कबड्डी में भी आठ टीमों के बीच सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे और 3:30 बजे से सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। महिला कबड्डी का फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे होगा। पूरे मैदान को रोशन करने के लिए छह बड़े हैलोजन टावर लगाए गए हैं। दर्शक दीर्घा को रेड कारपेट से कवर किया गया है। ड्रोन कैमरे से मैदान का जायजा लिया गया, जिसमें मैदान बेहद आकर्षक नजर आ रहा है।
Source link