मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर सीतामऊ पुलिस ने सोमवार रात जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्बे के होटल पल्लवी में दबिश देकर 10 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा साथ ही आरोपियों के कब्जे से 47,120 रुपए कैश और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
.
सीतामऊ टीआई मोहन मालवीय के मुताबिक सभी 10 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त की गई सामग्री में 47 हजार 120 रुपए नगद और 52 ताश के पत्ते शामिल हैं।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रभु माली (41, क्यामपुर), पवन बैरागी (34, पतलासी कला), गोविंद टांक (39, लदुसा), राधेश्याम पाटीदार (41, सुरजनी), हमीद खान (50, सुरजनी), घनश्याम राठौर (45, लदुना), कैलाश (42, सेमलिया काजी), बिट्टू उर्फ धीरज बैरागी (24, सीतामऊ), राधेश्याम पोरवाल (32, गाडरिया, नाहरगढ़) और चंचल गुप्ता (37, नई आबादी, मंदसौर) शामिल हैं।