संजू टी20 वर्ल्ड कप प्लेइंग XI से बाहर, चयनकर्ता रहे श्रीकांत ने चुनी टीम

संजू टी20 वर्ल्ड कप प्लेइंग XI से बाहर, चयनकर्ता रहे श्रीकांत ने चुनी टीम


Last Updated:

Sanju Samson Out of T20 World Cup playing XI: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में फ्लॉप संजू सैमसन को कृष्णमाचारी श्रीकांत ने टी20 वर्ल्ड कप इलेवन से बाहर रखा है. ईशान किशन को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए चुना है. तिलक वर्मा को फिट होकर वापसी करने पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुना.

संजू टी20 वर्ल्ड कप प्लेइंग XI से बाहर, चयनकर्ता रहे श्रीकांत ने चुनी टीम

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले वर्ल्ड कप में भारत के लिए संजू सैमसन का ओपनिंग करना तय माना जा रहा था. 5 मैचों में लगातार फ्लॉप होने के बाद अब कहानी बदल चुकी है. ईशान किशन ने तीसरे नंबर पर धमाकेदार बल्लेबाजी कर अपनी जगह प्लेइंग इलेवन में पक्की कर ली है. ऐसे में तिलक वर्मा के आने के बाद संजू का बाहर होना तय माना जा रहा है.  पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने टी20 वर्ल्ड कप की अपनी इलेवन में संजू को नहीं चुना है. उन्होंने सैमसन की जगह तिलक वर्मा को चुना और ओपनिंग के लिए ईशान किशन को अभिषेक के साथ भेजने की सलाह दी है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज सैमसन के लिए अपनी जगह पक्की करने का अच्छा मौका लेकर आई थी. तीन महीने बाद उन्हें फिर से ओपनिंग में मौका मिला था. लेकिन वे सिर्फ 46 रन ही बना सके. तिलक की गैरमौजूदगी में टॉप-3 में बल्लेबाजी करने उतरे किशन ने 215 रन बनाए. उनका औसत 53.75 और स्ट्राइक रेट 231.18 रहा, जिसमें पांचवें टी20 में शतक भी शामिल है.

संजू को क्यों किया बाहर

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, “यह तब शुरू हुआ जब आर्चर ने पिछले साल उन्हें लगातार बाउंसर पर आउट किया. किसी को इतने मौके नहीं मिलते. उन्हें बहुत लंबा मौका दिया गया है. हां, एशिया कप के दौरान उनकी पोजिशन के साथ थोड़ा खेला गया, लेकिन आपने बिल्कुल रन नहीं बनाए और ओपनिंग करते हुए 10 पारियों में फेल हुए हैं. दूसरी तरफ ईशान किशन मैच जिताने वाली पारियां खेल रहे हैं, जिससे टीम का माहौल ही बदल जाता है. फिलहाल दोनों की तुलना नहीं की जा सकती.”

क्या कुलदीप यादव को मिली जगह

श्रीकांत ने अपनी इलेवन में कुलदीप यादव को भी जगह नहीं दी है. उन्होंने वरुण चक्रवर्ती को स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर चुना है और अक्षर पटेल को ऑलराउंडर के रूप में सेफ और सपोर्टिव रोल में रखा है.

कृष्णमाचारी श्रीकांत की पसंदीदा प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

संजू टी20 वर्ल्ड कप प्लेइंग XI से बाहर? चयनकर्ता रहे श्रीकांत ने चुनी टीम



Source link