सतना में सीमेंट फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों बेरोजगारों की भीड़: इंटरव्यू के लिए युवाओं ने जान जोखिम में डाली, छत से कूदे – Satna News

सतना में सीमेंट फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों बेरोजगारों की भीड़:  इंटरव्यू के लिए युवाओं ने जान जोखिम में डाली, छत से कूदे – Satna News




सतना के भरहुत नगर स्थित सीमेंट ग्रुप के कार्यालय के बाहर रविवार को सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवा जमा हो गए। ये सभी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जिसके कारण परिसर और आसपास की सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि कार्यालय परिसर में पैर रखने की जगह नहीं बची। कार्यालय के बाहर सड़क पर भी जाम लग गया। स्थानीय निवासियों ने किसी अप्रिय घटना की आशंका में पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस भी इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में बेबस नजर आई। छत पर कूदकर अंदर घुसने का प्रयास
सतना के अलावा कटनी, मैहर और पन्ना जैसे शहरों से आए युवाओं में अव्यवस्था को लेकर नाराजगी थी। लंबे इंतजार के बाद भी जब वे कार्यालय के अंदर नहीं जा पाए, तो कुछ युवाओं ने जान जोखिम में डालकर बाउंड्री वॉल पर चढ़ना शुरू कर दिया। कई अन्य लोग बगल की इमारत के सहारे कार्यालय की छत पर कूदकर सीढ़ियों से अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। सीमेंट कंपनी ने हाल ही में एक विज्ञापन जारी किया था, जिसमें सीमेंट प्लांट में सीधी भर्ती के लिए 1 फरवरी को भरहुत नगर स्थित कार्यालय में युवाओं को बुलाया गया था। उम्मीदवारों को अपना रिज्यूम और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने को कहा गया था। यह भर्ती इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरों, मशीन ऑपरेटरों और कई अन्य पदों के लिए थी।



Source link