इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट ने किया सुसाइड: MGM मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की घटना; ग्वालियर का रहने वाला था – Indore News

इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट ने किया सुसाइड:  MGM मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की घटना; ग्वालियर का रहने वाला था – Indore News




इंदौर में सोमवार को एक मेडिकल छात्र ने कमरे में फांसी लगा ली। घटना एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की है। छात्र 2025 बैच का प्रथम वर्ष का एमबीबीएस छात्र था और ग्वालियर का निवासी था। उसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। कॉलेज सूत्रों के अनुसार, छात्र सोमवार को कॉलेज नहीं आया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र हॉस्टल के ब्लॉक-II की चौथी मंजिल पर स्थित कमरे नंबर 43 में फंदे से लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हॉस्टल प्रशासन ने कमरे को सील कर दिया है और किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आगे की जांच शुरू की जाएगी।



Source link