चहल ने माहवेश के लिए ये क्या लिख दिया, सोशल मीडिया पर हुई पोस्ट वायरल

चहल ने माहवेश के लिए ये क्या लिख दिया, सोशल मीडिया पर हुई पोस्ट वायरल


नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर रह चुके युजवेंद्र चहल एक बार फिर क्रिकेट नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. वजह न कोई मैच है, न विकेट—बल्कि सोशल मीडिया पर डाली गई एक ऐसी पोस्ट, जिसने फैंस और ट्रोल्स दोनों को सोचने पर मजबूर कर दिया. दोस्ती टूटने की खबरों के बीच चहल का “No मनी No हनी ” वाला कैप्शन आग में घी डालने जैसा साबित हुआ. सवाल यही है—ये पोस्ट यूं ही थी या किसी खास के लिए एक तंज.

इन दिनों कॉमेंट्री के मैदान पर हाथ आजमा रहे युजवेंद्र चहल का नो मनी नो हनी वाला पोस्ट भले ही कुछ शब्दों और इमोजी तक सीमित हो, लेकिन इसके मायने सोशल मीडिया ने बहुत बड़े निकाल लिए हैं. यह तंज था या सिर्फ मस्तीइसका जवाब तो चहल ही दे सकते हैं, लेकिन इतना तय है कि क्रिकेट से दूर चल रहे इस स्टार स्पिनर की हर पोस्ट अब सुर्खियों का नया कारण बन रही है.

दोस्ती टूटी और वायरल हुआ पोस्ट

युजवेंद्र चहल ने हाल ही में थाईलैंड वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. तस्वीरें तो आम थीं, लेकिन कैप्शन ने माहौल गरमा दिया. चहल ने लिखा—“No 💰 No 🍯”, साथ में मनी और हनी के इमोजी. यह पोस्ट ऐसे वक्त पर आई, जब कुछ दिन पहले ही आरजे महवश के साथ उनकी दोस्ती टूटने की खबरें सामने आई थीं. इतना ही नहीं, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था. हालांकि चहल ने कहीं भी साफ तौर पर यह नहीं बताया कि यह कैप्शन किसके लिए था, लेकिन टाइमिंग ऐसी थी कि सोशल मीडिया ने अपने-अपने मतलब निकाल लिए.

तलाक के बाद चर्चा में आई थी महवश से नजदीकी

पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक के बाद चहल और आरजे महवश की दोस्ती लगातार सुर्खियों में रही. दोनों को कई बार साथ देखा गया, तस्वीरें वायरल हुईं और फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि शायद दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि इन अटकलों पर खुद महवश ने विराम लगाते हुए साफ कहा था कि चहल के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित है. बावजूद इसके, दोनों की बढ़ती नजदीकियों ने गॉसिप का बाजार गर्म रखा.

कोर्ट में टी-शर्ट पहनकर भी मचा चुके हैं बवाल

यह पहली बार नहीं है जब चहल ने अपने अंदाज़ से सुर्खियां बटोरी हों. पत्नी से तलाक के दौरान कोर्ट में उनकी एक टी-शर्ट ने भी खूब बवाल मचाया था.उस टी-शर्ट पर लिखा था—“Be Your Own Sugar Daddy”.सोशल मीडिया पर इस लाइन को लेकर बहस छिड़ गई थी कुछ ने इसे आत्मनिर्भरता का संदेश बताया, तो कुछ ने इसे निजी रिश्तों पर तंज माना. जहां एक ओर चहल अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बने रहते हैं, वहीं दूसरी ओर उनका क्रिकेट करियर फिलहाल ठहराव में है. करीब तीन साल से चहल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और लगातार चयनकर्ताओं की अनदेखी झेल रहे हैं.



Source link