जबलपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव: परिजनों ने जताई हत्या की अशंका,उच्च स्तरीय जांच की मांग; पुलिस ने जांच की शुरू – Jabalpur News

जबलपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:  परिजनों ने जताई हत्या की अशंका,उच्च स्तरीय जांच की मांग; पुलिस ने जांच की शुरू – Jabalpur News




शोभापुर रेलवे ट्रैक पर आज दोपहर को 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखा गया है, जिससे कि हत्या, आत्महत्या लगे। इधर अधारताल और रांझी क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को लेकर स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अधारताल थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर हफ्ता वसूली और अपराधियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। रांझी थाना पुलिस ने हत्या, सुसाइड और दुर्घटना का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 21 वर्षीय गजानंद सोनी प्राइवेट काम करता था। सोमवार की सुबह काम के लिए निकला । दोपहर को जानकारी मिली कि शोभापुर रेलवे ब्रिज पर किसी अज्ञात का शव पड़ा हुआ है। रांझी पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के पास रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। परिजनों का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता, क्योंकि उसे कोई परेशानी नहीं थी। गजानंद की मौत से नाराज हुए परिजनों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अधारताल थाने का घेराव कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता चमन का कहना है कि बीते कुछ दिनों से देखा जा रहा है, कि थाना क्षेत्र में अवैध जुआ,सट्टा,चाकूबाजी,चोरी चरम सीमा पर हो रही है। जितने भी अपराध हो रहे है, उसमें कहीं ना कहीं पुलिस की भूमिका है, जो कि संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि पुलिस की हफ्ता बंदी लगातार चल रही है, जिसके चलते अपराध बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता का कहना है कि निर्भय नगर में रहने वाला 21 वर्षीय गजानंद सोनी की भी क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक गतिविधियों के कारण हत्या की गई है, जिसे कि आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस घटना की जांच हो, और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे का कहना है कि आज सुबह शोभापुर रेलवे ट्रैक में एक युवक की लाश मिली थी। रांझी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चूंकि मृतक के परिजन अधारताल थाना क्षेत्र में रहते है, लिहाजा उन्होंने हत्या की अंशका जाहिर की है, जिसकी रांझी थाना पुलिस जांच कर रही है।



Source link