दमोह के नोहटा में 5 से 15 फरवरी तक नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार दोपहर पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पत्रकारवार्ता में इस महोत्सव की जानकारी दी। मंत्री लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 फरवरी को महोत्सव में शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति में एक किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ लोक नृत्य की टोलियों द्वारा नगर भ्रमण के साथ होगा, जो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। सांस्कृतिक चेतना यात्रा, पारंपरिक दीवारी नृत्य और कई लोक नृत्यों की कुल 70 टोलियां, जिनमें 1000 कलाकार शामिल होंगे, नगर भ्रमण करेंगी। 1500 प्रतिभाओं को मिलेगा मंच इस आयोजन में 1000 से 1500 स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच दिया जाएगा। कार्यक्रम में हॉट एयर बैलून, जलपरी और बच्चों के झूले जैसे आकर्षण होंगे। विभिन्न शासकीय विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। महोत्सव को दो भागों में बांटा गया है, जिसमें दिन में अलग कार्यक्रम और रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, एक स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित हो रहा है, जिसमें 100 लोगों की टीम करीब 10,000 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी। एक समस्या निवारण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। पुरातत्व विभाग लगाएगा प्रदर्शनी पुरातत्व विभाग के द्वारा संग्रहालय की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें प्रत्येक समाज के महापुरुष की प्रदर्शनी भी रहेगी। इस आयोजन में मुख्य रूप से कैलाश खेर, अभिलिप्सा पांडा, पुनीत इस्सर ग्रुप के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।
हरिओम पवार ग्रुप के द्वारा एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री के अलावा मध्य प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री व सभी मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है जो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री धर्मेंद्र सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह लोधी के अलावा अन्य लोगों की भी मौजूदगी रही।
Source link