5 चौके-छक्के… 158 की स्ट्राइक रेट से इतने रन, तिलक वर्मा ने दूर की ‘गंभीर’ टेंशन, वर्ल्ड कप में सीट कन्फर्म!

5 चौके-छक्के… 158 की स्ट्राइक रेट से इतने रन, तिलक वर्मा ने दूर की ‘गंभीर’ टेंशन, वर्ल्ड कप में सीट कन्फर्म!


Tilak Varma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया मैनेजमेंट की बड़ी टेंशन भी दूर हो गई है. स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर लौट चुके हैं. सोमवार (आज) को इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए तिलक ने USA के खिलाफ चल रहे वॉर्म-अप मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी की. बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 158.33 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 24 गेंदों पर 38 रन बनाए. अपनी इस पारी में तिलक वर्मा ने 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए. 38 के स्कोर पर वो USA के तेज गेंदबाज शुभम रंजने की गेंद पर पुल शॉट खेलने के चक्कर में विकेट कीपर को कैच दे बैठे.

 

Add Zee News as a Preferred Source




Source link