T20 वर्ल्ड कप से निकाला गया तो बांग्लादेश ने शुरू किया अपना T20 कप

T20 वर्ल्ड कप से निकाला गया तो बांग्लादेश ने शुरू किया अपना T20 कप


Last Updated:

Bangladesh T20 Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप कप से निकाले जाने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड ने 5 दिन के एक ने घरेलू टूर्नामेंट का ऐलान किया है. खिलाड़ियों को खुश करने के लिए बोर्ड ने ODOMMO बांग्लादेश कप टूर्नामेंट की घोषणा की है, जो वर्ल्ड कप से दो दिन पहले यानी 5 फरवरी से शुरू होगा. इस टूर्नामेंट में तीन टीमें हिंसा लेंगी.

बांग्लादेश ने शुरू की T20 कप लीग

नई दिल्ली. भारत में T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले न खेलने की जिद पर अड़े रहने के बाद ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. उसकी जगह स्कॉटलैंड को 20 टीमों के इस आईसीसी इवेंट में जगह मिली. बांग्लादेश के कई खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से बाहर किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. उनका कहना था कि सरकार ने उनसे इस बारे में राय लेना तक सही नहीं समझा. लिटन दास समेत अन्य खिलाड़ियों ने कहा था कि टीम वर्ल्ड कप के लिए तैयार थी, लेकिन सरकार के कहने पर यह सब हुआ है. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को खुश करने के लिए 5 दिन के लिए एक प्रतियोगिता का ऐलान किया है.

बीसीबी ने नई घरेलू टी20 प्रतियोगिता ODOMMO बांग्लादेश टी20 कप 2026 की घोषणा की है. ODOMMO का बांग्ला भाषा में मतलब होता है अडिग या न हार मानने वाला. यह प्रतियोगिता 5 फरवरी से 9 फरवरी तक खेली जाएगी. इसमें तीन टीमें हिस्सा लेंगी- Dhumketu XI, Durbar XI और Duronto XI. इस प्रतियोगिता का मकसद T20 वर्ल्ड कप के दौरान देश के बेहतरीन व्हाइट-बॉल खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना है. बांग्लादेश टी20 टीम के कप्तान लिटन कुमार दास Dhumketu XI की कप्तानी करेंगे. नजमुल हुसैन शांतो को Durbar XI का कप्तान बनाया गया है, जबकि अकबर अली Duronto XI की कमान संभालेंगे.

बांग्लादेश ने शुरू की T20 कप लीग

बीसीबी ने साफ किया है कि ODOMMO बांग्लादेश टी20 कप सिर्फ एक औपचारिक या प्रतीकात्मक टूर्नामेंट नहीं होगा, बल्कि पूरी तरह से प्रतिस्पर्धी होगा. बोर्ड के मुताबिक इस टूर्नामेंट में कुल 2.5 करोड़ टका (करीब 1.87 करोड़ रुपये) की इनामी राशि और खिलाड़ियों की फीस रखी गई है. एक बीसीबी अधिकारी ने क्रिकबज के हवाले से कहा, ‘हम खिलाड़ियों को मैच फीस देंगे और इनाम की राशि भी अच्छी होगी. हमारा मकसद है कि यह टूर्नामेंट पूरी तरह से मुकाबले वाला हो.’ बीसीबी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘इस रोमांचक प्रतियोगिता में तीन टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 2.5 करोड़ टका की इनामी राशि और फीस दी जाएगी.’

5 दिन चलेगी प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में इम्पैक्ट प्लेयर नियम भी लागू किया जाएगा, जिससे मैचों में रणनीति का नया पहलू जुड़ेगा. ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबले 5, 6 और 7 फरवरी को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 9 फरवरी को होगा. हर मैच वाले दिन शाम 4 बजे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और शाम 6 बजे से क्रिकेट मैच शुरू होंगे. टूर्नामेंट से पहले बीसीबी 1 फरवरी से शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए एक फिटनेस कैंप भी आयोजित करेगा. टीमों के कोचिंग स्टाफ की भी घोषणा कर दी गई है. मोहम्मद सलाहुद्दीन Dhumketu XI के हेड कोच होंगे और मोहम्मद अशरफुल उनके सहायक रहेंगे. मिजानुर रहमान बाबुल Durbar XI के हेड कोच बनाए गए हैं, जबकि तुषार इमरान उनके असिस्टेंट कोच होंगे. हन्नान सरकार Duronto XI के कोचिंग सेटअप की अगुआई करेंगे और राजिल सालेह सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

T20 वर्ल्ड कप से निकाला गया तो बांग्लादेश ने शुरू किया अपना T20 कप



Source link