टी20 विश्व कप शुरु होने में अब बस 4 दिनों का समय शेष रह गया है. भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही थी.टीम इंडिया मौजूदा समय में क्रिकेट जगत की नंबर 1 है. वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.भारतीय टीम की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक सब बेहद शानदार रही.टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन का फॉर्म सबसे बड़ी टेंशन बन गया था. हालांकि, इसी बीच चोट के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर रहने वाले बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज तिलक वर्मा की फिटनेस पर अपडेट आया है. वह विश्व कप से पहले पूरी तरह से फिट हो गए हैं. उन्होंने विश्व कप से पहले सारे फिटनेस टेस्ट तो पास ही किए साथ ही वॉर्म अप मैच में भी हाथ आजमाते हुए बेहतर फुटवर्क दिखाया. तिलक के फिट होने से कोच गंभीर से लेकर कप्तान सूर्या ने राहत की सांस ली होगी.
चोट से थे परेशान
गौरतलब है कि तिलक वर्मा पेट के निचले हिस्से में सर्जरी हुई थी. जिस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज से भी बाहर थे और 1 भी मुकाबले में शिरकत नहीं कर पाए थे. उसके बाद उन्होंने प्रतिस्पर्धा क्रिकेट में वापसी करते हुए मैनेजमेंट द्वारा बनाए गए सभी मानकों पर खरे उतरने का काम किया है. उन्होंने युवा खिलाड़ियों से लबरेज भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में 38 रनों की पारी खेली. बेंगलुरु में तिलक 3 हफ्ते से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रोग्राम में जुटे थे.
मैनेजमेंट को राहत की सांस
तिलक वर्मा का फिट होना से भारतीय मैनैजमेंट ने राहत भरी सांस ली होगी. तिलक ने बीते साल भर में बेहद शानदार बल्लेबाजी की है और वह किसी मैच विनर से कम नहीं. मिडिल ऑर्डर भारतीय टीम के लिए हमेशा से ही 1 कमजोर कड़ी रही है. ऐसे में तिलक के होने से भारतीय टीम की बल्लेबाजी को और मजबूती मिलेगी.उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. एशिया कप के फाइनल मुकाबले में उनकी अर्धशतकीय पारी कौन ही भूल पाएगा. वर्मा ने अपनी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम को मैच जिताने का काम किया था.
संजू की बढ़ी मुश्किलें
संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की सीरीज में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया था. पूरी सीरीज के दौरान वह बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने उतरे थे. हालांकि, उन्होंने 1 भी बड़ी पारी नहीं खेली. वहीं, उनकी जगह टीम में लंबे समय बाद वापसी करने वाले ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारियां खेली. खासकर आखिरी मुकाबले में अपने करियर का पहला शतक भी ठोकने का भी काम किया. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि किशन को आगामी विश्व कप में अभिषेक शर्मा के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में भेजा जा सकता है. बहरहाल, तिलक वर्मा के फिट होने के बाद संजू का प्लेइंग 11 में होना अपने आप में काफी चैलेंजिंग नजर आ रहा है. देखना दिलचस्प होगा कप्तान सूर्या उन्हें आगामी विश्व कप में मौका देते हैं या नहीं.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले श्रीलंका का बड़ा बदलाव, दिग्गज खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता, इस प्लेयर को जगह