टी20 फॉर्मेट क्रिकेट जगत में आज के समय में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फॉर्मेट बन चुका है. लोगों के पास समय का अभाव होने की वजह से भी वह इसे देखना पसंद करते हैं. 3 से 3.30 घंटे में पूरा नतीजा और क्रिकेट का मसाला इससे बेहतर क्या ही होगा. क्रिकेट जगत में एक से बढ़कर एक कई सारे दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं. जिन्होंने समय-समय पर अपनी धमाकेदार पारियों की बदौलत धाक जमाने का काम किया है. टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब बस 4 दिनों का समय रह गया है. सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. टी20 क्रिकेट में कई बार कप्तानों ने अकेले दम पर टीम को मैच जिताने का काम किया है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में, जिसने आज के 8 साल पहले अपने बल्ले से तबाही मचा कर रख दी थी. उस खिलाड़ी के द्वारा बनाए गए रन ना सिर्फ कप्तान के तौर पर बल्कि बतौर खिलाड़ी भी टी20 क्रिकेट सर्वोच्च स्कोर है. जिसके आसपास भी आजतक कोई नहीं पहुंच सका है.
टी20 इतिहास की सबसे बड़ी पारी
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड के बारे में. जो कि एरोन फिंच के नाम पर है. फिंच ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में ऐसी पारी खेली थी, जो कि हमेशा के लिए इतिहास बुक में दर्ज हो गई. जहां टी20 क्रिकेट की एक पारी में टीम का स्कोर इतना होता है. ऐसे में एरोन फिंच ने अकेले ही जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का धागा खोलते हुए 172 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर इतिहास रच डाला.
फिंच की ऐतिहासिक पारी
फिंच ने अपने करियर की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए मात्र 76 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और 10 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 172 रनों की धमाकेदार पारी खेल डाली. इस पारी के दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 226.89 का रहा था. फिंच की इस पारी से जिम्बाब्वे के गेंदबाज पूरी तरह से दहल उठे थे. उनकी ताबड़तोड़ हिटिंग के सामने जिंबाब्वे के गेंदबाज रहम की भीख मांग रहे थे.
फिंच का टी20 करियर
फिंच ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी. उन्होंने अपने करियर के दौरान ओवरऑल 103 मैचों की 102 पारियों में 142.90 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से ओवरऑल 3120 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. फिंच ने अपने टी20 करियर में 2 शतक और 19 पचासे जड़े हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 172 रनों का रहा था. जो कि पूरे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन है.
ये भी पढ़ें: टी20 इंटरनेशनल के टॉप 5 स्कोरर… रोहित-विराट से भी कोसों आगे निकले बाबर आजम, देखें पूरी लिस्ट