T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट का मुद्दा तूल पकड़ता नजर आ रहा है. जगजाहिर है कि पाकिस्तान के इस कदम से पाकिस्तान क्रिकेट पर ताला लगना लगभग तय है, लेकिन डूबता पाकिस्तान आईसीसी का भी बंटाधार करने को तैयार है. आईए हम आपको 2200 करोड़ का गणित समझाते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में मैदान खचाखच भरा नजर आता है जिससे ब्रॉडकास्टर आईसीसी और बोर्ड को जमकर फायदा होता है. लेकिन इस मुकाबले के कैंसिल होने से सभी को भारी नुकसान होगा.
IND vs PAK मैच से कितना रेवेन्यू?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 कुछ अनुमानों के गणित को समझें तो ICC इवेंट में भारत-पाकिस्तान मैच से करीब ‘250 मिलियन अमेरिकी डॉलर (2200 करोड़ रुपये से ज़्यादा)’ का रेवेन्यू जेनरेट होता है. ऐसे में मैच कैंसिल होने 2200 करोड़ रुपये स्वाहा होने तय हैं. ICC हर वर्ल्ड इवेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखता है. फिलहाल पाकिस्तान टीम कोलंबो पहुंच चुकी है अभी तय नहीं है कि पाकिस्तान अपनी बात पर अड़ा रहेगा या नहीं.
ब्रॉडकास्टर और आईसीसी की तिजोरी में लगेगी सेंध
अगर पाकिस्तान अपनी बात पर अड़ा रहता है, तो उसे लाखों डॉलर के रेवेन्यू का नुकसान हो सकता है और मैच न होने से ICC के खजाने और भारत के मीडिया राइट्स होल्डर JioStar को भी बड़ा फाइनेंशियल नुकसान होगा. होस्ट ब्रॉडकास्टर को एक बड़े मैच के लिए 200 करोड़ रुपये से 250 करोड़ रुपये तक के विज्ञापन रेवेन्यू का नुकसान हो सकता है, जिसके 10 सेकंड के कमर्शियल स्लॉट की कीमत 40 लाख रुपये तक हो सकती है.
ये भी पढे़ं.. 16 साल से अमर है रैना का ये महारिकॉर्ड, रोहित-कोहली से तो नहीं हो सका, कोई तोड़ पाएगा
पाकिस्तान हो जाएगा कंगाल
हालांकि वॉकओवर से भारत को पूरे पॉइंट्स मिल जाएंगे, लेकिन ICC के पास PCB पर फाइनेंशियल पेनल्टी लगाने का अधिकार है. पाकिस्तान इस फैसले से कंगाल भी हो सकता है. ICC और PCB के पूर्व कम्युनिकेशन हेड, सामी-उल-हसन बर्नी ने सिर्फ़ एक मैच पर लगे पैसे की अहमियत को बताया. उन्होंने PTI से कहा, ‘जहां तक प्रतिबंधों या नुकसान की बात है, जैसा कि मैंने कहा, एक मैच की कीमत 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर है (इसमें सब कुछ शामिल है, सिर्फ़ ब्रॉडकास्टर का नुकसान नहीं). पाकिस्तान का सालाना रेवेन्यू 35.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, इसलिए इसमें बहुत बड़ा अंतर है.’