Last Updated:
India Pakistan Cricket Team in action Today T20 World Cup Warm Up Matches: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आज भारत और पाकिस्तान की टीमें एक्शन में रहने वाली हैं. दोनों टीमें वार्मअप मैच खेलेगी. भारत का सामना साउथ अफ्रीका से है, जबकि पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. आज कुल चार वार्मअप मैच खेले जाने हैं. अन्य दो मुकाबले नामीबिया वर्सेस स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान वर्सेस वेस्टइंडीज के बीच होंगे.
भारत और पकिस्तान आज अपने वार्मअप मुकाबले खेलेंगे.
नई दिल्ली. T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच न खेलने की पाकिस्तान की ड्रामेबाजी के बीच आज (4 फरवरी) दोनों टीमें मैदान पर होंगी. भारत और पाकिस्तान के फैंस को आज अपनी-अपनी टीमों को एक्शन में देखेंगे. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप से पहले वार्मअप मैच खेले जा रहे हैं. इसी क्रम में आज भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हैं. भारत की टक्कर साउथ अफ्रीका से है, जबकि पाकिस्तान को आयरलैंड से मुकाबला खेलना है. आज कुल चार वार्मअप मैच खेले जाने हैं. भारत-पाकिस्तान के मैचों के अलावा अफगानिस्तान वर्सेस वेस्टइंडीज और नामीबिया वर्सेस स्कॉटलैंड का मैच होगा.
भारत की साउथ अफ्रीका से टक्कर
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना वार्मअप मैच खेलेगी. यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पारिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेला जाएगा. मैच शाम सात बजे से शुरू होगा. टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ सात फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले इस मुकाबले में भारतीय टीम अपना वार्मअप करेगी. भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि वह न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 4-1 से पीटकर वर्ल्ड कप में उतरेगी और शानदार लय को बरकारार रखना चाहेगी.
आयरलैंड से भिड़ेगा पाकिस्तान
पकिस्तान की टीम आयरलैंड का सामना करेगी. यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा. पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया का तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करके श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप खेलने श्रीलका पहुंची है. पाकिस्तान का मुकाबला शाम 5 बजे से शुरू होगा. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलने हैं, लेकिन उसने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला न खेलने का फैसला लिया है. पाकिस्तान के इस फैसले से न सिर्फ फैंस का मजा किरकिरा होगा, बल्कि आईसीसी को तगड़ा नुकसान भी होने वाला है. पाकिस्तान अपने फैसले पर कायम रहा तो आईसीसी उस पर बड़ा एक्शन ले सकता है.
नामीबिया-स्कॉटलैंड जीतने उतरेंगे
नामीबिया और स्कॉटलैंड की टीमें आज अपना-अपना दूसरा वार्मअप मैच खेलने उतरेंगी. नामीबिया को पहले वार्मअप में इंडिया-ए ने हराया था, जबकि स्कॉटलैंड को अफगानिस्तान से शिकस्त मिली थी. आज ये दोनों ही टीमें आमने-सामने हैं. बता दें कि स्कॉटलैंड को बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट में शामिल किया. बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने मुकाबले खेलने से मना किया था और श्रीलंका में अपने सभी मुकाबले शिफ्ट करने की मांग की, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था. अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें भी आज एक-दूसरे को टक्कर देंगी और अपनी तैयारियों को परखने उतरेंगी.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें