Team India New Record: टीम इंडिया विजय रथ पर सवार है. टी20 में उसने पिछले 2 साल से जो किया है, वो काबिले तारीफ है. टी20 विश्व कप 2024 जीतने से पहले से लेकर आज तक ये टीम लगातार टी20 सीरीज जीतती आई है. 19 दिसंबर को उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच 30 रनों से जीता और सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम का एक महारिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. भारतीय टीम ने वो मुकाम हासिल कर लिया, जिसका सपना एक टीम देखती है.
ये रिकॉर्ड है अपने घर पर लगातार सबसे ज्यादा बाइलेटरल टी20 सीरीज जीतने का. टीम इंडिया ने 9वीं दफा ये कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा. ऑस्ट्रेलिया नेअपने घर पर लगातार 8 सीरीज अपने नाम की थीं. टीम इंडिया ने 2022 से लेकर 2025 तक अपने घर में एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई, जबकि कंगारू टीम ने ऑस्ट्रेलिया ने साल 2006 से लेकर साल 2010 तक अपने घर पर T20I क्रिकेट में लगातार 8 बाइलेटरल सीरीज जीतकर इतिहास रचा था.
(@ESPNcricinfo) December 19, 2025
2023 के बाद से घर में नहीं हारी टीम इंडिया
दरअसल, टीम इंडिया ने दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज को 1-1 से बराबर किया था. इसके बाद उसने घर में जितनी भी टी20 सीरीज खेलीं, सभी में जीत हासिल की. इस दौरान उसने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4-1, श्रीलंका के खिलाफ 2-0 और अफगानिस्तान के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीती. फिर बांग्लादेश को 3-0 से क्लीन स्वीप किया गया, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की.
पूरी दुनिया में खेलकर लगातार 8 टी20 सीरीज जीतका रिकॉर्ड
इतना ही नहीं भारत ने टी20 इंटरनेशनल में लगातार 8 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी बना दिया. ये सीरीज भारत और विदेश में खेलीं गईं. 2024 से लेकर 2025 तक टीम ने यह सभी सीरीज जीतीं और इस दौरान कुल 7 टीमों को मात दी. नीचे पूरी लिस्ट दी गई है.
भारतीय टीम ने जीती लगातार 8 टी20 सीरीज
साउथ अफ्रीका vs भारत (2025)- 5 मैचों की सीरीज पर भारत ने 3-1 से कब्जा किया.
भारत vs ऑस्ट्रेलिया (2025) 5 मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से जीता.
इंग्लैंड vs भारत (2025)- 5 मैचों की सीरीज को भारत ने 4-1 से जीता.
भारत vs साउथ अफ्रीका (2024)- 4 मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की.
बांग्लादेश vs भारत (2024)- 3 मैचों की सीरीज को भारत ने 3-0 से जीता.
भारत vs श्रीलंका (2024)-3 मैचों की सीरीज को भारत ने 2-0 से जीता.
भारत vs जिम्बाब्वे (2024)- 5 मैचों की सीरीज 4-1 से जीती.
अफगानिस्तान vs भारत (2024)- 3 मैचों की सीरीज को भारत ने 2-0 से जीता.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का लेखा जोखा
टीम इंडिया ने 5 मैचों की इस सीरीज के तीन मैच जीते. पहला मुकाबला कटक में हुआ था, जिसे भारत ने 101 रनों से जीता था दूसरा मैच अफ्रीका ने 51 रनों से अपने नाम किया. तीसरा मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीता. चौथा कोहरे की वजह से रद्द हुआ और आखिरी मैच को टीम इंडिया ने 30 रनों से जीत लिया. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ, जिसमें भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए थे, जवाब में अआफ्रीका 201 रनों तक ही पहुंच सकी.
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: टीम इंडिया का ऐलान आज…इन 15 खिलाड़ियों की चमक सकती है किस्मत, बदलेगा कप्तान-उपकप्तान?