शनिवार भस्म आरती दर्शन: रजत बिल्वपत्र-त्रिपुण्ड और आभूषण अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार – Ujjain News

शनिवार भस्म आरती दर्शन:  रजत बिल्वपत्र-त्रिपुण्ड और आभूषण अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार – Ujjain News


श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोले गए। बाबा महाकाल का रजत बिल्वपत्र, त्रिपुण्ड और आभूषण अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया। त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल को चंदन अर्पित किया, नंदी जी का स्नान, ध्यान, पूजन किया गय

.

जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शकर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन कर भगवान महाकाल को रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट, भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और भस्म अर्पित की गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगन्धित पुष्प से बनी माला धारण की। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

झांझ-मंजीरे और डमरू के साथ भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।



Source link