Last Updated:
ind vs sa ishan kishan shines:ईशान किशन ने अपनी इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट के क्लासिक अंदाज को और भी ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया. जब उन्होंने अपनी 20वीं गेंद खेली, तो वह 52 रन पर पहुंच चुके थे इस अर्धशतक में 7 गगनचुंबी छक्के और 2 करारे चौके शामिल थे.
ईशान किशन ने अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाप 20 गेंद पर ठोंका अर्धशतक
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले भारतीय खेमे से एक ऐसी खबर आई है जिसने विपक्षी टीम के पसीने छुड़ा दिए हैं. भारतीय टीम के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अभ्यास मैच में बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि मैदान पर मौजूद हर शख्स दंग रह गया. ‘पॉकेट डायनामाइट’ के नाम से मशहूर ईशान ने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों को खिलौना समझते हुए मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और मात्र 20 गेंदों में अपना पचासा पूरा कर टीम इंडिया के इरादे साफ कर दिए.
ईशान किशन की यह पारी केवल एक अभ्यास मैच का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह वर्ल्ड कप में खेलने वाले गेंदबाजों के लिए एक खुली चेतावनी है. लंबे समय बाद अपनी लय में लौटे ईशान ने चयनकर्ताओं को भी कड़ा संदेश दिया है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना अब नामुमकिन होगा. यदि ईशान और अभिषेक शर्मा की यह जोड़ी मुख्य श्रृंखला में भी इसी तरह का ‘टोटल डिस्ट्रक्शन’ जारी रखती है तो वर्ल्ड कप में गेंदबाजों की खेर नहीं.
ईशान किशन की ‘तूफानी’ बल्लेबाजी
मैच की शुरुआत से ही ईशान किशन के तेवर न्यूजीलैंड वाले ही नजर आ रहे थे. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय जोड़ी के रूप में ईशान ने पहली ही गेंद से आक्रमण शुरू किया. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख तेज गेंदबाजों की गति का इस्तेमाल करते हुए लगातार छक्को की बारिश करके अपने इरादे जता दिए. ईशान की बल्लेबाजी की सबसे खास बात उनकी ‘निडरता’ रही. उन्होंने न केवल शॉर्ट गेंदों पर पुल शॉट लगाए, बल्कि पैरों का इस्तेमाल कर स्पिनरों को भी लॉन्ग-ऑन के ऊपर से बाउंड्री के पार भेजा.
मात्र 20 गेंदों में पचासा: रिकॉर्डतोड़ पारी
ईशान किशन ने अपनी इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट के क्लासिक अंदाज को और भी ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया. जब उन्होंने अपनी 20वीं गेंद खेली, तो वह 52 रन पर पहुंच चुके थे इस अर्धशतक में 7 गगनचुंबी छक्के और 2 करारे चौके शामिल थे. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज, जो अपनी गति और उछाल के लिए जाने जाते हैं, ईशान के सामने बेबस नजर आए. उनकी लेंथ की गेंदों को ईशान ने बड़ी ही बेरहमी से बाउंड्री के बाहर भेजा.
अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर की ‘तोड़फोड़’
ईशान किशन को दूसरे छोर से युवा सनसनी अभिषेक शर्मा का भरपूर साथ मिला दोनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने मिलकर दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं. अभिषेक शर्मा ने भी अपनी छवि के अनुरूप आक्रामक बल्लेबाजी की, जिससे गेंदबाजों को कहीं भी राहत नहीं मिली. इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए हुई 5.4 ओवर में 80 रनों की साझेदारी करके अभ्यास मैच में ही दक्षिण अफ्रीका की मनोवैज्ञानिक कमर तोड़ दी.