कटनी में मालगाड़ी का एक डिब्बा हुआ बेपटरी, मचा हड़कंप; ऐसे किया गया रिकवर

कटनी में मालगाड़ी का एक डिब्बा हुआ बेपटरी, मचा हड़कंप; ऐसे किया गया रिकवर


Last Updated:

Freight Train: कटनी में मालगाड़ी का एक डिब्बा उस समय डिरेल हो गया, जब मालगाड़ी सेटिंग कार्य के लिए जा रही थी. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत हालात संभाले. इस दौरान रेल मार्ग भी बाधित नहीं हुआ.

Zoom

कटनी में पटरी से उतरा ट्रेन का डिब्बा

Freight Train Carriage Derailed: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया. कटनी जिले से मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी होने का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी लगते ही पूरे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. तुरंत अधिकारी मौके पर पहुंचे और फिलहाल कार्य जारी है. अभी नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा
घटना एनकेजे से लगे बी केबिन के पास की बताई गई है, जहां सेटिंग कार्य के लिए जा रही 7 डिब्बे की मालगाड़ी का एक डिब्बा डिरेल हो गया. मामले की जानकारी लगते ही आनन-फानन में कटनी एरिया मैनेजर के निर्देशन पर 60 रेल कर्मियों के साथ अधिकारियों का एक दल मौके पर पहुंचकर सुधारकार्य में जुटा है.

रेल मार्ग नहीं हुआ बाधित
आपको बता दें कि मालगाड़ी का डिब्बा यार्ड में खड़ा था, जिसे सैटिंग के लिए ले जाते समय वह बेपटरी हो गया. एनकेजे सीसीआर शैलेश कुमार ने बताया कि मालगाड़ी का खाली डिब्बा शाम 6 बजे डिरेल होने की जानकारी लगी थी. तत्काल रेल कर्मियों की टुकड़ी के साथ मिलकर 2 घंटे के भीतर रिकवर करते हुए उसे रवाना किया जा रहा है. इस दौरान कोई भी रेल मार्ग बाधित नहीं हुआ.

मक्सी रेलवे स्टेशन पर दो हिस्सों में बंट गई थी मालगाड़ी
मध्य प्रदेश में अभी कुछ दिन पहले ही छिंदवाड़ा जंक्शन से होकर गुजरने वाली सिवनी–बैतूल स्पेशल पैसेंजर ट्रेन एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई थी, जब ट्रेन रफ्तार पकड़ रही थी, तब स्टेशन से कुछ दूर पहुंचते ही तेज धमाके के साथ यात्रियों से भरे तीन डब्बे इंजन से अलग हो गए. वहीं इससे पहले मक्सी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के कई डिब्बे डिरेल हो गए थे, जिससे पूरी ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई.
homemadhya-pradesh

कटनी में मालगाड़ी का एक डिब्बा हुआ बेपटरी, मचा हड़कंप; ऐसे किया गया रिकवर



Source link