‘ICC का ऑफिस भारत में होता तो बम गिरा देते’, पाकिस्तानी यूट्यूबर की जिहादी सोच

‘ICC का ऑफिस भारत में होता तो बम गिरा देते’, पाकिस्तानी यूट्यूबर की जिहादी सोच


Last Updated:

पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर अर्सलान नसीर ने एक वीडियो में आईसीसी (ICC) को बम से उड़ाने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर आईसीसी का हेडक्वार्टर भारत में होता तो पाकिस्तानी वहां बम धमाका कर देते. अर्सलान ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की. यह विवाद टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार की खबरों के बाद शुरू हुआ है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पाकिस्तानी यूट्यूबर अर्सलान नसीर.

नई दिल्ली: पाकिस्तान की जिहादी और हिंसक सोच एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने आ गई है. इस बार यह जहर किसी राजनेता ने नहीं बल्कि पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर अर्सलान नसीर ने उगला है. आईसीसी द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी देने के बाद नसीर अपना आपा खो बैठे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आईसीसी के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिए. नसीर ने खुलेआम कहा कि आईसीसी का ऑफिस दुबई में है, इसलिए वह अभी तक बचा हुआ है. अगर यही ऑफिस भारत की जमीन पर होता तो पाकिस्तानी वहां रॉकेट दाग देते. यह बयान बताता है कि पाकिस्तान में खेल के प्रति जुनून नहीं बल्कि नफरत भरी हुई है.
अर्सलान नसीर ने अपने वीडियो में आईसीसी को औकात में रहने की नसीहत दी है. उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा कि आईसीसी महज 25 लोगों का एक छोटा सा ऑफिस है. वहां बैठकर अधिकारी सिर्फ नेटफ्लिक्स देखें और यूट्यूब चलाएं. नसीर ने आगे कहा कि आईसीसी की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि वह पाकिस्तान सरकार को जवाब दे. उन्होंने आईसीसी को चेतावनी दी कि उन्हें नहीं पता कि पाकिस्तान सरकार कौन है. यूट्यूबर के मुताबिक पाकिस्तान सरकार आईसीसी की ‘बाप’ है. उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि ऐसा रॉकेट लॉन्च होगा कि दो कमरों का ऑफिस भी याद नहीं रहेगा.

भारत और जय शाह को लेकर क्या बोले अर्सलान नसीर?

वीडियो में नसीर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव और आईसीसी चेयरमैन जय शाह को भी निशाना बनाया. उन्होंने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर ऑफिस भारत शिफ्ट हुआ तो वहां कुछ नहीं बचेगा. नसीर के मुताबिक धमाके के बाद वहां सिर्फ जय शाह के कपड़े ही नजर आएंगे और पूरा ऑफिस गायब हो जाएगा. उन्होंने कहा कि शुक्र मनाओ कि तुम लोग दुबई में सुरक्षित बैठे हो. यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से खेल के मैदान की लड़ाई को बम और धमाकों तक ले जाया गया है.



Source link