Last Updated:
Vijay Shah: मध्य प्रदेश के बजट सत्र की तारीखों का ऐलान हो चुका है और यह सत्र 19 दिनों तक चलेगा. इसकी शुरुआत 16 फरवरी से होगी, जो कि 6 मार्च तक चलेगा. इसी दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे. अब इससे पहले मध्य प्रदेश के बजट को विजय शाह ने बड़ा बयान दिया है.
Cabinet Minister Vijay Shah: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं. अब खंडवा दौरे पर पहुंचे विजय शाह ने केंद्रीय बजट की खूब तारीफ की है. इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि MP और निमाड़ को क्या मिला? तो उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का बजट आएगा तब बताएंगे.
विजय शाह ने कही ये बात
कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने मध्य प्रदेश के बजट को लेकर संकेत देते हुए कहा कि प्रदेश का बजट देश के बजट पर ही आधारित होगा. क्योंकि भारत सरकार ने इसे सर्व समावेशी बनाया है और हर वर्ग को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है. भारत सरकार के इस बजट का हम स्वागत करते हैं. इस बजट में किसान, महिलाओं और शिक्षा सभी बातों को ध्यान में रखा गया है. ये बजट विकसित भारत की ओर एक कदम है. हालांकि जब उनसे पूछा गया कि मध्य प्रदेश और निमाड़ को इसमें क्या मिला? तो उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का बजट आएगा तब इस बारे में बताएंगे.
केंद्रीय बजट की तारीफ में क्या बोले विजय शाह?
मंत्री विजय शाह ने केंद्रीय बजट को आमजन के हित में बताते हुए कहा कि भारत सरकार ने जीवन रक्षक दवाइयां, गांव गरीब किसान मजदूर के साथ ही रेलवे और पर्यटन को भी इस बजट में काफी लाभ दिया गया है. हमारे देश की महिलाएं शिक्षा को लेकर लगातार आगे बढ़े, रोजगार के क्षेत्र में उनका प्रतिनिधित्व बढ़े और युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले इस बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने अपना बजट पेश किया है.
अब हमारे प्रदेश का बजट भी आने वाले है है हमारे प्रदेश का बजट भी इसी पर आधारित होगा. ताकि हर वर्ग को आगे बड़े केंद्र की मोदी सरकार का जो बजट है इसमें सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास वाला बजट है.