कोरियन ब्यूटी का राज आपकी किचन में, 10 मिनट में झटपट चमकाएं चेहरा!

कोरियन ब्यूटी का राज आपकी किचन में, 10 मिनट में झटपट चमकाएं चेहरा!


Last Updated:

Korean Glowing Skin Secret: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण हमारी त्वचा पर असर डालते हैं. महंगे केमिकल वाले फेसवॉश के बजाय आप घर पर चावल का आटा, दूध, गुलाब जल और शहद से नेचुरल फेस वॉश बना सकती हैं. यह फेस वॉश त्वचा को गहराई से साफ करता है, पोषण देता है और नेचुरल ग्लो लौटाता है. हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करने से त्वचा साफ, मुलायम और हेल्दी दिखने लगती है. पैच टेस्ट जरूर करें ताकि एलर्जी से बचा जा सके.

Rice Flour Face Pack: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-प्रदूषण और बढ़ता तनाव हमारी त्वचा पर साफ असर डाल रहा है. कई लोग टैनिंग, फीकी रंगत या डेड स्किन जैसी समस्याओं से परेशान हैं. महिलाओं और युवतियों को महंगे फेसवॉश और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेना पड़ता है. हालांकि शुरुआत में त्वचा थोड़ी साफ दिखती है, लेकिन लंबे समय तक केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है.

देसी नुस्खा चावल का आटा
खंडवा के ब्यूटी पार्लर संचालक विनायक सेन बताते हैं कि पुराने जमाने में महिलाएं घर की चीज़ों से ही चेहरे की सफाई करती थीं. इसी परंपरा में चावल का आटा सबसे असरदार तरीका माना जाता रहा है. रात में सोने से पहले चेहरे की सफाई करने पर त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और डेड स्किन हटने लगती है. कोरियन स्किनकेयर में भी इसी तरह के माइल्ड और नेचुरल क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल होता है.

घर पर फेस वॉश बनाने का तरीका
इस नेचुरल फेस वॉश के लिए आपको चाहिए: चावल का आटा, गुलाब जल, दूध और शहद. एक कटोरी में चावल का आटा लें. इसमें गुलाब जल और दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें. इसके बाद शहद डालकर हल्का गाढ़ा पेस्ट बना लें. रात में सोने से पहले चेहरा सादे पानी से धोएं. फिर पेस्ट को हल्के हाथों से दो मिनट तक मसाज करें. मसाज के बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ करें और हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं.

फायदे और असर
चावल का आटा- त्वचा की गहराई से सफाई करता है और गंदगी हटाता है.
दूध- स्किन को पोषण और मुलायमता देता है.
गुलाब जल- चेहरे को फ्रेशनेस और नेचुरल ग्लो देता है.
शहद – त्वचा की नमी बनाए रखता है और ड्राईनेस से बचाता है.

बार बार इस्तेमाल से दिखेगा फर्क
यदि आप इस नेचुरल फेस वॉश को हफ्ते में तीन बार रात को इस्तेमाल करें, तो कुछ ही हफ्तों में फर्क साफ नजर आएगा. त्वचा साफ, सॉफ्ट और हेल्दी दिखने लगेगी. लेकिन किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि एलर्जी या रैशेज से बचा जा सके.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homelifestyle

कोरियन ब्यूटी का राज आपकी किचन में, 10 मिनट में झटपट चमकाएं चेहरा!



Source link