दमोह जिले के बगदरी गांव में बुधवार शाम एक अजीबोगरीब हादसे में मोटरसाइकिल सवार चार लोग घायल हो गए। चलती बाइक पर अचानक एक बंदर के कूद जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गया। सर्वाकुही निवासी मुकेश गौंड अपने बेटे रोहित, बेटी मुस्कान और रिश्तेदार रवि के साथ जमुनिया गांव जा रहे थे। वे अपने साले की शादी के लिए लड़की देखने के सिलसिले में निकले थे, तभी रास्ते में बगदरी के पास यह दुर्घटना हो गई। अस्पताल में उपचार दिया और रेफर किया हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर बलराम यादव ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, 6 साल के रोहित के सिर में और रवि के हाथ में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दो घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज मुकेश और उनकी बेटी मुस्कान को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ही किया गया। इस अचानक हुए हादसे से परिवार के लोग सदमे में हैं।
Source link