सड़क किनारे पानीपुरी पार्टी, WC से पहले बंबइया रंग में रंगे अमेरिकी क्रिकेटर्स

सड़क किनारे पानीपुरी पार्टी, WC से पहले बंबइया रंग में रंगे अमेरिकी क्रिकेटर्स


Last Updated:

USA Cricketers Pani Puri VIDEO: अमेरिका की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मुंबई में स्ट्रीट फूड का आनंद लेते नजर आए. यूएसए के कई खिलाड़ियों ने एक साथ सड़क किनारे पानी पुरी का लुत्फ उठाया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. अमेरिका को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अपने में अभियान की शुरुआत करनी है. यह मुकाबला सात फरवरी को खेला जाएगा.

Zoom

अमेरिकी क्रिकेटर्स पानीपुरी खाते नजर आए.

नई दिल्ली. T20 वर्ल्ड कप के आगाज में सिर्फ दो दिन बाकी रह गए हैं. सात फरवरी से इस मेगा आईसीसी इवेंट की शुरुआत होने जा रही है. इस बार यह टूर्नामेंट रोमांचक होने वाला है, क्योंकि ट्रॉफी जीतने के लिए 20 टीमें जोर लगाती नजर आएंगी. भारत में होने वाले मुकाबलों के लिए लगभग सभी टीमें पहुंच चुकी हैं. इसमें यूएसए भी शामिल है, जो अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को मेजबान भारत के खिलाफ करेगी. इससे पहले अमेरिकी क्रिकेटर्स फुल एन्जॉय कर रहे हैं. वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई में मौजूद यूएसए क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंडियन स्ट्रीट फूड पानी पुरी का आनंद लेते नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

यूएसए की ठीक मुंबई में ठहरी हुई है और टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारियों में जुटी है. लेकिन टूर्नामेंट के आगाज से पहले एक शाम टीम के कई क्रिकेटर्स मुंबई में स्ट्रीट फूड का मजा लेने के लिए निकले. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई क्रिकेटर्स रोड साइड पानीपुरी खा रहे हैं. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप खेलने आई यूएसए की टीम में कई क्रिकेटर्स भारतीय मूल के हैं.





Source link