श्लोक चयन कर कक्षा में कर रहे सस्वर पाठ – Barwani News

श्लोक चयन कर कक्षा में कर रहे सस्वर पाठ – Barwani News



बड़वानी | एसबीएन शासकीय पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ ने मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम भारत बोध का प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य ने बताया भारत बोध उच्च शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल है, जिसे इस शैक्षणिक

.

इसका उद्देश्य युवाओं को भारत को सिर्फ भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, दार्शनिक और वैज्ञानिक सभ्यता के रूप में समझाना है। कार्यकर्ता दिव्या जमरे व हंसा धनगर ने बताया पाठ्यक्रम को रोचक गतिविधियों से संचालित किया जा रहा है। प्रमुख गतिविधि के अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी एक संस्कृत श्लोक का चयन कर उसे कंठस्थ करता है, अर्थ समझता है, लघु आलेख लिखता है और कक्षा में उसका सस्वर पाठ करता है।

डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया विद्यार्थी गीता, रामायण, वेद, उपनिषद व चाणक्य नीति जैसे ग्रंथों से श्लोक चुन रहे हैं। लक्ष्य रावत, नम्रता चौहान, करिश्मा मुजाल्दे, रोशनी एवं हरिदास सहित 200 से अधिक विद्यार्थी प्रस्तुतियां देंगे।



Source link