Last Updated:
Anaya Bangar Surgery: लड़का से लड़की बनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बैटिंग कोच की संतान अनाया बांगर ने सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान करते हुए अपनी जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी का जिक्र किया है. मार्च में होने वाली इस सर्जरी से वह पूरी तरह से लड़की हो जाएंगी.
अपने माता-पिता और भाई के साथ अनाया बांगर
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर मार्च में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाएंगी. अगले महीने होने वाली इस सर्जरी से वह पूरी तरह से लड़की हो जाएंगी. इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो शेयर करते हुए अनाया ने कहा कि वह अपनी जिंदगी के सबसे कीमती पलों को जी रहीं हैं.
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने के साथ अनाया ने लिखा, ‘पिछले कई साल से मैंने मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, चिकित्सा, हार्मोन प्रतिस्थापन थेरेपी, चिकित्सीय आंकलन और दो बार लिंग-पुष्टि प्रक्रियाएँ करवाई हैं. हर कदम कानूनी निगरानी में और गहन विचार-विमर्श के बाद उठाया गया है. लिंग परिवर्तन हड़बड़ी में नहीं होता. यह सुनियोजित, दस्तावेजीकृत और चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा निर्देशित होता है. सर्जरी त्वचा ग्राफ्ट वैजिनोप्लास्टी होगी और ठीक होने में एक साल तक का समय लग सकता है. सालों की तैयारी के बाद मैं 14 मार्च को बैंकॉक में डॉ. चेट्टावुट के साथ लिंग-पुष्टि सर्जरी करवाने जा रही हूं. अब मुझे अपने परिवार, माता-पिता का भावनात्मक और आर्थिक सहयोग प्राप्त है और यह मेरे लिए शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. यह किसी को कुछ साबित करने के बारे में नहीं है. यह सामंजस्य स्थापित करने के बारे में है. यह अंततः अपने शरीर में सहज महसूस करने के बारे में है. मैं इस यात्रा और ठीक होने की प्रक्रिया को ईमानदारी और जिम्मेदारी से दस्तावेजीकृत करूंगी.
View this post on Instagram