अभिषेक की आड़ में ‘मास्टरस्ट्रोक’.. T20 World Cup में टीम इंडिया का घायल शेर मचाएगा कोहराम, विरोधी टीमों के लिए खौफनाक सरप्राइज

अभिषेक की आड़ में ‘मास्टरस्ट्रोक’.. T20 World Cup में टीम इंडिया का घायल शेर मचाएगा कोहराम, विरोधी टीमों के लिए खौफनाक सरप्राइज


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज कुछ ही घंटों में होने जा रहा है. भारतीय टीम ने पूरी तरह अपनी कमर मेगा इवेंट के लिए कस ली है. विरोधी टीमों में आतिशी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खौफ भरा हुआ है जिनके लिए टीमों ने मास्टर प्लान प्लान बनाया, लेकिन अभिषेक की आड़ में विरोधियों के लिए एक खौफनाक सरप्राइज इंतजार कर रहा है. वो बल्लेबाज जिसके लिए टीमों ने होमवर्क भी नहीं किया होगा और ये बल्ले से कोहराम मचाने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही इस बल्लेबाज ने बल्ले से ट्रेलर दिखा दिया है. 

कौन है ये घायल शेर? 

हम बात कर रहे हैं ईशान किशन की जिन्हें घायल शेर भी कहें तो गलत नहीं होगा. ईशान वो खिलाड़ी हैं जिनका नाम गुमनाम होता दिख रहा था. उन्होंने डेढ़ साल बाद टीम इंडिया में कमबैक किया और बल्ले से तूफान मचा दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने एक फिफ्टी और आखिरी टी20 मैच में शतक ठोक तबाही मचा डाली. इतना ही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ईशान किशन ने प्रैक्टिस मैच में भी तबाही मचाई. 

Add Zee News as a Preferred Source


प्रैक्टिस में ईशान की शानदार फॉर्म

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में 30 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में ईशान ने 30 गेंद में 53 रन की पारी खेली और बल्ले से हाहाकार मचा डाला. भारत टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ करेगा. ईशान किशन का टी20 वर्ल्ड कप में प्रमोशन भी हो सकता है. क्योंकि वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग भी करते दिख सकते हैं. 

ये भी पढे़ं.. श्रीलंका को हल्के में लिया तो चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत! स्पिन अटैक से करेगी प्रहार

संजू सैमसन का फ्लॉप शो

ईशान किशन टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन को रिप्लेस कर सकते हैं. सैमसन टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं. सैमसन के बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं निकली. आखिरी टी20 में ही संजू सैमसन की जगह ईशान किशन से विकेटकीपिंग कराई गई. ऐसे में संजू टी20 वर्ल्ड कप में बेंच पर बैठ सकते हैं जबकि उन्हें तिलक वर्मा रिप्लेस कर सकते हैं. 



Source link