7 lowest totals in T20 World Cup History: टी20 को भले ही बल्लेबाजों का गेम कहा जाता है, लेकिन कभी-कभी गेंदबाज इस फॉर्मेट में कमाल कर जाते हैं. टी20 विश्व कप के इतिहास में 7 ऐसे मौके आए हैं, जब गेंदबाजों के सामने बल्लेबाज एक-एक रन को तरस गए. टी20 में जहां पहले 6 ओवर में 60 रन आसानी से बनते हैं, वहीं 7 ऐसी टीमें रहीं, जिनके 11 बल्लेबाज पूरी पारी में मिलकर इस आंकड़े को पार नहीं कर पाए. हम आपके लिए टी20 विश्व कप के इतिहास के 7 सबसे छोटे स्कोर की लिस्ट लाए हैं, जो ये बताती है कि भले ही टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का गेम माना जाता है, लेकिन कभी-कभी गेंदबाज इसे अपने नाम कर लेते हैं.
आपको जानकर हैरानी होगी कि टी20 विश्व कप के 17 साल बीत चुके हैं. अब तक 9 एडिशन हुए हैं, इस बार 10वां सीजन होने जा रहा है. इतने सालों में 3 तो ऐसी टीमें रहीं, जो 50 रन भी नहीं बना सकीं और सबसे कम स्कोर वाली लिस्ट में टॉप पर अपने नाम शामिल करा गईं. 2 टीमें तो ऐसी हैं, जो दो-दो बार 50 रनों से पहले ही सिमट गईं.
ये 3 टीमें 50 के भीतर सिमटीं
टी20 विश्व कप पहली बार 2007 में हुआ था. तब से लेकर 2014 तक कोई भी टीम एक भी दफा 50 या उससे कम के स्कोर पर ऑलआउट नहीं हुई थी, लेकिन 2014 में नीदरलैंड को श्रीलंकाई बॉलर्स ने 39 रनों पर ढेर कर दिया था. इसके बाद 4 टीमें ऐसी हुईं, जो 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सकीं. कुल 7 ऐसी टीमें हैं, जो 60 रनों से पहले सिमट गईं. इस लिस्ट में युगांडा, नीदरलैंड, ओमान तीन ऐसी टीमें हैं, जो 50 रनों के भीतर सिमट गईं. नीदरलैंड और युगांडा दो-दो बार 50 रनों के भीतर ही ढेर हुईं.
टी20 विश्व कप के इतिहास के सबसे छोटे 7 स्कोर
- युगांडा- 39 रन बनाम वेस्टइंडीज (2024)
- नीदरलैंड्स- 39 रन बनाम श्रीलंका (2014)
- युगांडा- 40 रन बनाम न्यूज़ीलैंड (2024)
- नीदरलैंड्स- 44 रन बनाम श्रीलंका (2021)
- ओमान- 47 रन बनाम इंग्लैंड (2024)
- वेस्टइंडीज- 55 रन बनाम इंग्लैंड (2021)
- अफगानिस्तान- 56 रन बनाम साउथ अफ्रीका (2024)
- युगांडा- 58 रन बनाम अफगानिस्तान (2024)
युगांडा और नीदरलैंड नंबर 1 पर काबिज
इस लिस्ट में पहले नंबर पर युगांडा और नीदरलैंड की टीमें हैं. 2024 के टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज ने युगांडा के खिलाफ 5 विकेट खोकर 173 रन किए थे, फिर उसे 39 रन पर ऑलआउट कर दिया था. उस मैच में विंडीज को 134 रनों से जीत मिली थी. वहीं साल 2014 के विश्व कप में नीदरलैंड की टीम को श्रीलंका ने 10.3 ओवर में 39 रनों पर समेट दिया था और फिर सिर्फ 1 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया था.
ये भी पढ़ें: ‘हमने यह फैसला सोच-समझकर’… IND vs PAK मैच पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने तोड़ी चुप्पी, इस बयान से मचा दी खलबली