ऑफिस डेस्क की ये गलती करियर में बन सकती बड़ी रुकावट! उज्जैन आचार्य से समझें सब

ऑफिस डेस्क की ये गलती करियर में बन सकती बड़ी रुकावट! उज्जैन आचार्य से समझें सब


Last Updated:

Vastu Tips For Office Desk : बहुत से लोग अपने ऑफिस के टेबल पर काम करते हुए चाय, पानी या लेपटॉप रखकर काम करते है. जिसका असर उनके जीवन पर दिखाई देता है. वास्तु के अनुसार सही दिशा मे रखना कितना सही है? ये जानना बहुत जरूरी है. उज्जैन के आचार्य ने इसे आसान भाषा में समझाया है.

उज्जैन. वास्तु शास्त्र के अनुसार, आफिस की दिशाओं और उसमें रखी वस्तुओं का हमारे जीवन पर गहरा असर होता है. वैसे ही ऑफिस में रखी चीजों की सही दिशा बहुत मायने रखती है. सही तरीके से रखी वस्तुएं हमारी सोच, मेहनत और काम करने की क्षमता को बेहतर बनाती हैं. ऑफिस मे छोटी-छोटी चीजें भी हमारे काम और करियर पर बड़ा असर डालती हैं. यहां तक कि पानी की बोतल और चाय का कप भी अगर गलत दिशा में रखा हो, तो इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है और काम में रुकावट आने लगती है. इसी तरह लैपटॉप रखने की भी एक सही दिशा मानी गई है.

उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, अगर आप अपनी ऑफिस डेस्क पर इन चीजों को वास्तु के नियमों के अनुसार सही जगह पर रखते हैं, तो आपका ध्यान काम में बेहतर लगेगा और धीरे-धीरे आपको करियर में सफलता मिलने के योग बनेंगे. इसलिए यह जानना जरूरी है कि ऑफिस से जुड़े वास्तु नियम क्या कहते हैं और उन्हें कैसे अपनाया जाए.

इन चीजों को भूलकर भी ना कर अनदेखा
वास्तु और शास्त्रों के अनुसार हमारे आसपास रखी रोजमर्रा की चीजें हमारी ऊर्जा और मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालती हैं. खासतौर पर पानी की बोतल और चाय का कप, जिनका इस्तेमाल हम बार-बार करते हैं, उन्हें सही दिशा में रखना बेहद जरूरी माना गया है. मान्यता है कि इन चीजों में ऊर्जा का प्रवाह अधिक होता है, इसलिए इन्हें कभी भी मोबाइल फोन, चार्जर या फैक्स मशीन के पास नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक तरंगें प्रभावित कर सकती हैं. इसी तरह, लैपटॉप या कंप्यूटर को हमेशा टेबल की दाईं तरफ रखना शुभ माना जाता है. इससे मन एकाग्र रहता है, काम में ध्यान लगता है और धीरे-धीरे सफलता मिलने लगती है. अगर इन छोटे-छोटे वास्तु नियमों का नियमित पालन किया जाए, तो कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं कम होती हैं और प्रोफेशनल जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं.

भूल से भी ना करें यह गलती
वास्तु के अनुसार कार्यालय में बैठने की सही स्थिति का आपके काम और मानसिक शांति पर सीधा असर पड़ता है. इसलिए अपनी सीट ऐसी जगह चुननी चाहिए, जहां ठीक सामने कोई दरवाजा न हो, क्योंकि इसे नकारात्मक प्रभाव देने वाला माना जाता है. इसके साथ ही गलियारे के बिल्कुल अंतिम छोर पर बैठने से भी बचना चाहिए, क्योंकि वहां ऊर्जा का प्रवाह असंतुलित रहता है. टेबल के नुकीले कोने की दिशा में बैठना भी ठीक नहीं माना जाता, क्योंकि यह त्रिकोणीय आकार मानसिक दबाव और थकावट बढ़ाता है. अगर आप लेखन, अध्ययन या रचनात्मक कार्य से जुड़े हैं, तो उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठना शुभ माना जाता है. साथ ही सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए आप अपने डेस्क पर मनी प्लांट रख सकते हैं, जिससे ऊर्जा संतुलित रहती है और कार्यक्षमता बढ़ती है.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

ऑफिस डेस्क की ये गलती करियर में बन सकती बड़ी रुकावट! उज्जैन आचार्य से समझें सब



Source link