घात लगाकर बैठा था बदमाश… आते ही नर्स को गोलियों से भूना, आसपास देखते रह गए लोग

घात लगाकर बैठा था बदमाश… आते ही नर्स को गोलियों से भूना, आसपास देखते रह गए लोग


Last Updated:

Sagar Crime News: एमपी के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 8 बजे ड्यूटी पर जा रही नर्स को अज्ञात बदमाश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ के मुख्य गेट पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. जब यह घटना हुई तो आसपास कई लोग मौजूद थे. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Zoom

Sagar Crime News: सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बीती रात करीब 8 बजे ड्यूटी पर जा रही नर्स दीप शिखा चढ़ार, निवासी पठार को अज्ञात बदमाश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ के मुख्य गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के समय आसपास कई लोग मौजूद थे और फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार, नर्स दीप शिखा अस्पताल पहुंच रही थीं तभी घात लगाए बैठे व्यक्ति ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगते ही दीप शिखा घटनास्थल पर ही गिर पड़ीं और ज्यादा खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की और उसके पीछे दौड़े, लेकिन आरोपी अंधेरे और पास के जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया.

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, खाली कारतूस बरामद किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी. वारदात स्थल थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है और डायल 112 भी मौजूद थी, इसके बावजूद बदमाश ने बेखौफ वारदात को अंजाम दिया. इस हत्याकांड से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है. विभाग ने घटना की कड़ी निंदा की है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

वहीं, पुलिस ने कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना ने न केवल शाहगढ़ क्षेत्र बल्कि पूरे स्वास्थ्य विभाग में सुरक्षा की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और जांच तेज करने की प्रक्रिया जारी है.



Source link