Last Updated:
T20 WC Captains Press Conference Live Updates: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच का बहिष्कार किया है. आज टूर्नामेंट में खेलने वाले तमाम कप्तानों की कैप्टन्स मीट होने वाली है. ऐसा पहली बार है जब…और पढ़ें
टी20 वर्ल्ड कप से पहले सारे कप्तान होंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर हर दिन कोई ना कोई बखेड़ा हो रहा है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान सरकार के फैसले के बाद भारत के खिलाफ टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने खेलने से मना कर दिया है. टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सारे मुकाबले खेलेगी लेकिन भारतीय टीम के खिलाफ 15 फरवरी के मुकाबले का बहिष्कार करेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कैप्टन्स मीट गुरुवार को होने वाली है. खास बात यह है कि पहली बार यह इवेंट मुंबई और कोलंबो दो शहरों में आयोजित किया जा रहा है.
February 5, 202612:58 IST
T20 WC Captains Press Conference Live Updates: पाकिस्तान का प्रैक्टिस मैच रद्द
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान का वार्म-अप मैच बुधवार को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ खेला जाना था. बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना ही रद्द हो गया. श्रीलंका की परिस्थितियों में मैच प्रैक्टिस के चलते अब भी यह सवाल बना हुआ है कि पाकिस्तान टूर्नामेंट के लिए कितनी अच्छी तरह से तैयार है.
February 5, 202612:54 IST
T20 WC Captains Press Conference Live Updates: क्या पाकिस्तानी कप्तान होंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा कोलंबो के मर्केंटाइल क्रिकेट एसोसिएशन में दोपहर 12 बजे से मीडिया को संबोधित करेंगे. मीडिया भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर जरूर सवाल करेगी. क्या वह पाकिस्तान के 15 फरवरी को कोलंबो में टीम इंडिया के खिलाफ ग्रुप ए मैच न खेलने को लेकर कुछ बोलोंगे.
February 5, 202612:51 IST
T20 WC Captains Press Conference Live Updates: सूर्यकुमार मीडिया से करेंगे बात
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव गुरुवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में दोपहर 3:00 से 3:30 बजे के बीच मीडिया को संबोधित करेंगे. उनकी टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच में 30 रन की जीत के बाद इस बातचीत में हिस्सा लेगी.
February 5, 202612:49 IST
T20 WC Captains Press Conference Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस
नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सारे कप्तान मीडिया के बात करने के लिए मंच पर होंगे. टूर्नामेंट के मुकाबलों का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जाना है. ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब आईसीसी के किसी इवेंट के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस दो अलग अलग देशों में होगी.