दतिया में बिजली विभाग ने आज कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा की है। यह कटौती 33 के.व्ही एवं 33/11 के.व्ही पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य के कारण सुरक्षा कारणों से की जाएगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 33 के.व्ही सीतापुर फीडर से जुड़े सतापुर, बडोनकला और बेहरूका सबस्टेशन क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इसके अतिरिक्त, 11 के.व्ही बडोनकला, सीतापुर, लहरा, नयाखेड़ा, बगेदरी, कमरारी, हतलई, जुझारपुर सहित कुर्थारा और हिण्डोरा पंप फीडर से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
Source link