वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले एक और खिलाड़ी की चोट ने बढ़ाई कोच गंभीर की चिंता

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले एक और खिलाड़ी की चोट ने बढ़ाई कोच गंभीर की चिंता


Last Updated:

Injury Concern For India: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को हर्षित राणा की फिटनेस पर चिंता है. डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच के दौरान उन्होंने सिर्फ 1 ओवर डाला. अब बीसीसीआई की तरफ से उनको लेकर कोई अपडेट नहीं आया है.

Zoom

हर्षित राणा ने वार्म अप मैच में डाला सिर्फ 1 ओवर

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन भारत को एक और फिटनेस समस्या का सामना करना पड़ा है. टूर्नामेंट की शुरुआत से दो दिन पहले कोच गौतम गंभीर के चहेते हर्षित राणा को लेकर चिंताजनक खबर सामने आ रही है. भारत का पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है. बुधवार रात डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए एकमात्र वार्म-अप मैच के दौरान तेज गेंदबाज हर्षित राणा सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए. इस ओवर में उन्होंने 16 रन दिए.

हर्षित राणा ने पिछले कुछ महीनों में टीम इंडिया में अपनी जगह के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है. गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में उन्होंने टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया है. हर्षित राणा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म मैच में ओवर करने के दौरान अहसज महसूस किया. उन्होंने दो बार अपनी रन-अप रोक दी थी और बाद में उन्हें घुटने को पकड़ते हुए देखा गया. इसके बाद वह मैदान छोड़कर चले गए. भारत ने यह हाई-स्कोरिंग मुकाबला 30 रन से जीत लिया लेकिन हर्षित की चोट ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को चिंता में डाल दिया.

हर्षित राणा से पहले भी भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम के कुछ खिलाड़ी फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और हाल ही में पेट की सर्जरी से उबरकर लौटे तिलक वर्मा शामिल हैं. बीसीसीआई ने अभी तक राणा की फिटनेस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

कैसा रहा है हर्षित राणा का इंटरनेशनल करियर

अब तक हर्षित राणा ने भारत की तरफ से 2 टेस्ट, 14 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टी20 में 9, वनडे इंटरनेशनल में 26 जबकि टेस्ट में 4 विकेट चटकाए हैं. वनडे में एक अर्धशतकीय पारी के साथ 124 रन बना चुके हैं. बतौर तेज गेंदबाज उन्होंने अब तक अच्छा खेल दिखाया है. टीम को वो शुरुआती सफलता दिलाते नजर आए हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले एक और खिलाड़ी की चोट ने बढ़ाई कोच गंभीर की चिंता



Source link