गोंडावन के महामंडलेश्वर देवमणि दास आज दो विदेशी महिलाओं के साथ मध्य प्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा पीठ पहुंचे. दोनों महिलाएं यूक्रेन की रहने वाली हैं. भारतीय परिधान में यूक्रेन की महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए और परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का श्रद्धा पूर्वक जलाभिषेक किया. महामंडलेश्वर देवमणि दास ने बताया कि हम लोग 108 राम मंदिर बनाने के लिए काम कर रहे हैं. दोनों यूक्रेनी महिलाएं माय सोल इंडिया (My Soul India) नाम से यूट्यूब चैनल और टूरिस्ट कंपनी चलाती हैं. दोनों दुनियाभर में सनातन धर्म का प्रचार कर रही हैं. वे टूरिस्ट कंपनी के माध्यम से विदेशियों को भारत दर्शन करवाती हैं और उन्हें सनातन धर्म की प्रेरणा देती हैं. यूक्रेन की महिलाएं अब तक हजारों मुस्लिमों और ईसाइयों का धर्म परिवर्तन करवाकर उन्हें हिंदू बना चुकी हैं. इनकी सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा अतुलनीय है.
Source link
भारतीय परिधान में मंदिर पहुंचीं यूक्रेनी महिलाएं, विदेशियों को करा रहीं भारत दर्शन