राजगढ़ में दुकानों से मिठाई-डेयरी उत्पादों के नमूने लिए: अधिकारियों ने मिलावट रोकने, साफ-सफाई और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में दुकानों से मिठाई-डेयरी उत्पादों के नमूने लिए:  अधिकारियों ने मिलावट रोकने, साफ-सफाई और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी – rajgarh (MP) News


त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.एस. खत्री के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने राजगढ़ जिले के कुरावर तहसील में मंगलवार को निरीक्षण किया। टीम ने खुशी डेयरी और श्री राम मिष्ठान भंडार का दौरा

.

निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकान मालिकों को साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। उन्हें मापदंडों का पालन करने और मिलावट न करने की हिदायत दी गई। मिलावट पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। पटवारी मनोज शर्मा भी इस निरीक्षण में शामिल रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सजग रहने की अपील की। संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने पर तुरंत विभाग को सूचित करने को कहा है।

प्रशासन का यह अभियान जिले में लगातार जारी रहेगा। इससे त्योहार के दौरान हर परिवार को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके। इस जांच से मिलावट पर रोक लगेगी और लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।



Source link