Last Updated:
Bhopal News: भोपाल का 90 डिग्री वाला पुल पूरे देश में खूब वायरल हुआ था. इसकी गलत डिजाइन की वजह से मुख्यमंत्री को कार्रवाई करनी पड़ी थी. वहीं, अब इस मामले में नया अपडेट आया है.
लोग बोले- बस शो पीस
राजधानी के 90 डिग्री ऐशबाग आरओबी को सुधारने की बात तो आखिरकार लगभग 92 दिनों बाद शुरू हो गई है. वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि केंद्र से आई एक्सपर्ट कमेटी ने रेलवे ओवरब्रिज पर 30 मिनट का समय बिताया था. कहा, ये सरकारी लोग आगे क्या करेंगे पता नहीं, फिलहाल तो ये पुल शोपीस बना हुआ है. भगवान जाने कब शुरू होगा.
ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज के अंधे मोड़ को सुधारने के लिए रेलवे और पीडब्ल्यूडी साथ में काम कर रहे हैं. इसके फाइनल डिजाइन पर अब रेलवे ही अंतिम फैसला लेगा. इसको लेकर रेलवे जमीन देने के लिए भी तैयार हो गया है. नए प्लान में आरओबी के मौजूदा रेडियस 6 मीटर को बढ़ाकर 16.7 मीटर किया जाएगा. इसके बाद ऐशबाग आरओबी के 90 डिग्री एंगल को खत्म करने के लिए दोनों तरफ एक्स्ट्रा पिलर बनाकर ब्रिज को घुमाया जाएगा.
आरओबी की ढलान भी डेंजर जोन में!
ऐशबाग आरओबी में 90 डिग्री अंधे मोड़ के साथ ही लंबी तेज ढलान भी डेंजर जोन है, जिसका जिक्र आरोप पत्र में भी किया गया है. हालांकि, केंद्र से आई एक्सपर्ट कमेटी और रेलवे-पीडब्ल्यूडी का फोकस पुल के 90 डिग्री एंगल को ठीक करने पर ज्यादा था. ढलान पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. वहीं, लोगों का कहना है कि आरओबी की अप्रोच रोड में जरूरत से ज्यादा झुकाव इस रोड को खतरनाक बनाती है.