सूर्या-तिलक नहीं… T20 World Cup में ये बल्लेबाज ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने का दावेदार, गगनचुंबी छक्के उड़ाने में उस्ताद

सूर्या-तिलक नहीं… T20 World Cup में ये बल्लेबाज ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने का दावेदार, गगनचुंबी छक्के उड़ाने में उस्ताद


टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ मैच से करेगी. बता दें कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. भारत का एक बल्लेबाज ऐसा है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने का दावेदार है.

ये बल्लेबाज ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने का दावेदार

टीम इंडिया का ये विस्फोटक बल्लेबाज चौके और छक्कों का तूफान मचाने में माहिर है. यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन हैं. ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने के दावेदार हैं. ईशान किशन अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I मैच में ईशान किशन ने 43 गेंद पर 103 रन ठोक दिए थे. ईशान किशन ने 239.53 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 10 छक्के उड़ाए थे. सिर्फ इतना ही नहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्मअप मैच में ईशान किशन ने 20 गेंद पर 53 रन बनाए थे, जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.

Add Zee News as a Preferred Source


गगनचुंबी छक्के उड़ाने में उस्ताद

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन गगनचुंबी छक्के उड़ाने में उस्ताद हैं. ईशान किशन एक बेहद खतरनाक ओपनर होने के अलावा एक शातिर विकेटकीपर भी हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी अगर ओपनिंग करने उतरती है, तो यह भारत की विरोधी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा होगा. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अपना दिन होने पर किसी भी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा सकते हैं. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 200 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं.

ईशान किशन के रिकॉर्ड्स

ईशान किशन पहली ही गेंद से प्रहार करने के लिए जाने जाते हैं. ईशान किशन ने भारत के लिए अभी तक 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 28.89 की औसत से 1011 रन बनाए हैं. ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 शतक और 7 अर्धशतक ठोके हैं. ईशान किशन का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 103 रन है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन टीम इंडिया के लिए ‘एक्स फैक्टर’ साबित हो सकते हैं. ईशान किशन भारतीय पिचों पर स्पिन और पेस बॉलिंग के खिलाफ बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं.



Source link