3 घंटे में T20 World Cup 2026 से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान! ओपनिंग मैच से पहले एक पोस्ट से मचा हड़कंप

3 घंटे में T20 World Cup 2026 से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान! ओपनिंग मैच से पहले एक पोस्ट से मचा हड़कंप


ICC T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है. पाकिस्तान सरकार की तरफ से पोस्ट के बाद शाहबाज शरीफ ने भी भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट करने की पुष्टि की. अब 3 घंटे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विदाई के चर्चे आईसलैंड क्रिकेट ने शुरू कर दिए हैं. आईसलैंड क्रिकेट कई दिनों से पाकिस्तान को पोस्ट के जरिए बेइज्जत करता दिख रहा है. अब नए पोस्ट से टी20 वर्ल्ड कप से पहले हड़कंप मचा दिया है. 

आइसलैंड क्रिकेट ने किया बेइज्जत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बवाल के बीच आइसलैंड क्रिकेट ने अपनी ऑनलाइन मस्ती जारी रखी. आइसलैंड क्रिकेट का पोस्ट  सलमान अली आगा के बयान के बाद आया है. पाकिस्तान पर तंज कसकते हुए अगर वे T20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में नीदरलैंड्स से हार जाते हैं, तो यह पहली बार होगा कि कोई टीम टूर्नामेंट शुरू होने के तीन घंटे के अंदर ही बाहर हो जाएगी. पाकिस्तान ग्रुप A में है, जिसमें नीदरलैंड्स, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत और नामीबिया भी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


ग्रुप से क्वालीफाई करेंगी दो टीमें

टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और 5 ग्रुप बनाए गए हैं जिसमें हर ग्रुप से दो टीमों को क्वालिफाई करना है. इसलिए पाकिस्तान को चार में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे. चूंकि पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ मुकाबला बॉयकॉट करने उतर रही है ऐसे में अगर वे नीदरलैंड्स से हार जाते हैं तो क्वालीफाई करने में नाकामयाब हो जाएगी. हालांकि, पाकिस्तान टीम इन दिनों शानदार फॉर्म में है.

ये भी पढे़ं.. हैरान करने वाले आंकड़े… टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे युवा खिलाड़ी युवराज

पाकिस्तान का पलड़ा भारी

आइसलैंड क्रिकेट ने गुरुवार दोपहर को ट्वीट किया, ‘अगर पाकिस्तान डच टीम से हार जाता है, तो यह पहली बार होगा कि कोई टीम टूर्नामेंट के पहले तीन घंटों में ही वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी.’ आइसलैंड के इस मज़ेदार ट्वीट पर एक यूज़र ने जवाब दिया, ‘अगर वे डच टीम से हार जाते हैं, तो वे अचानक भारत के खिलाफ खेलना चाहेंगे.’ पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया जैसी धांसू टीम को शिकस्त दी है ऐसे में पाकिस्तान का नीदरलैंड्स के खिलाफ पलड़ा भारी है.



Source link