चित्र बनाओ, आसान सवाल पहले हल करो! 10वीं गणित में फुल मार्क्स के लिए अपनाएं आसान टिप्स

चित्र बनाओ, आसान सवाल पहले हल करो! 10वीं गणित में फुल मार्क्स के लिए अपनाएं आसान टिप्स


Last Updated:

Class 10 Maths Exam Tips: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बोर्ड परीक्षा से पहले एक्सपर्ट शिक्षक मनोज तिवारी ने कक्षा 10वीं के छात्रों को गणित में बेहतर प्रदर्शन के लिए आसान टिप्स दिए हैं. उन्होंने चित्र बनाकर सवाल हल करने, हाइट-डिस्टेंस जैसे प्रश्नों का अभ्यास करने, सुबह पढ़ाई करने और छोटे प्रश्न पहले हल करने की सलाह दी है. आइए जान लेते हैं गणित की तैयारी कैसे कराते हैं…

Class 10 Maths Exam Tips: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षा आयोजित होने वाली है. ऐसे में अगर आप भी कक्षा दसवीं के विद्यार्थी हैं तो आप एक्सपर्ट शिक्षक की इन आसान टिप्सों का पालन करते हैं तो आपको सफलता मिलेगी. एक्सपर्ट शिक्षक मनोज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आप चित्र बनाकर भी गणित के बड़े-बड़े सवाल हल कर सकते हैं तो वही आप हाइट मनुष्य की माफ कर सवाल कर सकते हैं और तीसरी बात आप यदि सुबह के समय में पढ़ाई करते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी और आप छोटे-छोटे प्रश्नों को सबसे पहले हल करें यह चार बातों का ध्यान रखते हैं तो आपको गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त हो सकते हैं.

एक्सपर्ट शिक्षक ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट शिक्षक मनोज तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आप भी माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के कक्षा दसवीं की परीक्षा में गणित विषय में टॉप करना चाहते हैं तो आप यह चार बातों का विशेष रूप से पालन करिए सबसे पहले आप सुबह के समय में पढ़ना शुरू करिए आप मनुष्य की हाइट से भी गणित हल कर सकते हैं. तो वही चित्र बनाकर भी आप गणित हल कर सकते हैं. वही आपको सबसे पहले छोटे प्रश्नों पर ध्यान देना है. आप इन चार बातों का ध्यान रखते हैं तो आपको 100 में से अंक भी प्राप्त हो सकते हैं. क्योंकि गणित ऐसा विषय की जिसको केवल समझ कर ही किया जा सकता है. उसको रटा नहीं जाता है रट कर आप एक भी सवाल हल नहीं कर पाएंगे, जिससे आप फेल भी हो सकते हैं इसलिए आप इन चार बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखें.

ऐसे करें उत्तर पुस्तिका में हल 
यदि आप सबसे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए हैं तो सबसे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर अपना रोल नंबर चेक कर लीजिए. उसके बाद परीक्षा केंद्र में जाइए और जैसे ही प्रश्न पत्र आपके हाथ में आता है तो आप घबराइए नहीं जो प्रश्न आपको सबसे पहले आ रहे हैं आप उन प्रश्नों को कर दीजिए जिससे आपके उतने अंक तो सही प्राप्त हो जाएंगे वहीं आप जो प्रश्न नहीं कर पा रहे हैं उनको दिमाग लगाकर करने की कोशिश करिए यदि आप इन बातों का पालन करते हैं तो आपको 100 में से 100 अंक भी प्राप्त हो सकते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homecareer

टॉप करना है गणित में? ये एक्सपर्ट टीचर की सीक्रेट ट्रिक्स अपनाओ



Source link