टीम इंडिया को बड़ा झटका, हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर

टीम इंडिया को बड़ा झटका, हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर


Last Updated:

Harshit rana ruled out t20 world cup: भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो ग हैं. राणा को घुटने में चोट है जिसकी वजह से उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि फिजियो उनकी देख रेख कर रहे हैं लेकिन उनकी स्थिति ठीक नहीं है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी स्थिति ठीक नहीं है और फिजियो उनपर काम कर रहे हैं.

Zoom

हर्षित राणा चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.

नई दिल्ली. भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं. हर्षित को घुटने में चोट है. भारतीय टीम को शनिवार को यूएसए के खिलाफ टी20 विश्व कप में पहला मैच खेलना है. इस मैच से पहले हर्षित का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है.  नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल होने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा का आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में खेलना संदेह के घेरे में आ गया था. राणा को यह चोट भारत के वार्म-अप मैच में गेंदबाजी करते समय लगी. एक ओवर में दो बार रन-अप रोककर वह अपने घुटने को पकड़कर मैदान से बाहर चले गए.  उन्होंने केवल एक ओवर फेंका और 16 रन दिए.

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने यूएसए के खिलाफ मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा कि हर्षित राणा अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उन्होंने माना कि स्थिति उत्साहजनक नहीं लग रही है.  सूर्यकुमार ने कहा, ‘हर्षित राणा अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं, फिजियो उनकी जांच कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं लग रही है.’

हर्षित राणा चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.

सूर्यकुमार ने कहा कि अगर राणा उपलब्ध नहीं होते हैं तो टीम प्रबंधन विकल्पों पर विचार करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘हम देखेंगे कि पिछले एक-दो वर्षों में किन तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है या कौन से गेंदबाज बल्लेबाजी कर सकते हैं. लेकिन अगर आप नंबर 9 पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे हैं, तो शीर्ष आठ बल्लेबाज क्या कर रहे हैं? हम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को चुनने की कोशिश करेंगे.  उन्होंने आगे कहा कि टीम का चयन संयोजन को ध्यान में रखकर किया गया था और जरूरत पड़ने पर टीम के पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं.

सूर्यकुमार ने कहा, ‘आप टीम बनाते समय संयोजनों को ध्यान में रखते हैं, अगर वह (राणा) उपलब्ध नहीं हैं, तो हमारे पास नए संयोजन बनाने के लिए पर्याप्त खिलाड़ी हैं. अगर वह नहीं खेलते हैं तो हम निश्चित रूप से उन्हें मिस करेंगे. हम ऐसे तेज गेंदबाजों पर भी विचार करेंगे जो बल्लेबाजी भी कर सकें, लेकिन यह कोई अंतिम नियम नहीं है। हमारे पास विकल्प हैं.’

भारत पहले से ही टीम में अन्य खिलाड़ियों की फिटनेस संबंधी चिंताओं को दूर करने की कोशिश कर रहा है.  न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल टी20 सीरीज में साइड स्ट्रेन के कारण बाहर होने वाले ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर विश्व कप टीम का हिस्सा बने हुए हैं और टूर्नामेंट के लिए समय पर वापसी करने की उम्मीद है. तिलक वर्मा, ने चोट से शानदार वापसी की है और विश्व कप से पहले दो अभ्यास मैचों में हिस्सा लिया है. भारत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 अभियान की शुरुआत करेगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

टीम इंडिया को बड़ा झटका, हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर



Source link